Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP Mega Tree Plantation Drive-2026: यूपी में आज मेगा ग्रीन मिशन, 35 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास रचने की तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
UP Mega Tree Plantation Drive-2026
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

35 करोड़ पौधों से हरित इतिहास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में देश का सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान चलाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा हरित अभियान माना जा रहा है।

Related posts

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
Escalating Houthi attacks Pakistan russia to Tehran and Iran Trump card

हूती का बढ़ता हमला, पाकिस्तान की तेहरान दौड़ और ईरान का ट्रंप कार्ड

September 20, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और ताल रिंग रोड पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद और आयुर्वेद में विशेष महत्व रखने वाले मौलश्री का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस महाअभियान में प्रदेश के 27 विभाग भाग ले रहे हैं। सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पास है, जो 15 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ और राजस्व विभाग एक करोड़ पौधों का रोपण करेगा। रेलवे और रक्षा मंत्रालय जैसे केंद्रीय विभाग भी इस अभियान में शामिल होंगे।

गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग के अनुसार सभी रोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, मिट्टी की तैयारी, सिंचाई और पौधों की सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं ताकि पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित की जा सके।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश की 2,600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें वन विभाग, उद्यान विभाग, रेशम विभाग और निजी नर्सरियों के पौधे शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों और विभागों तक पहुंचाया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने, हरित आवरण बढ़ाने, भूजल संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि लक्ष्य पूरा होता है तो उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक पौधरोपण करने वाले राज्यों में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Tags: #UP Mega Plantation#UP Mega Tree Plantation Drive-2026
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version