Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा, ‘म्यूल अकाउंट सिंडिकेट’ का भंडाफोड़

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2026
in छत्तीसगढ, बिलासपुर, मुख्य समाचार
0
cyber crime
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। तारबहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों के बैंक खाते और ATM कमीशन पर लेकर साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने का काम कर रहा था। पुलिस ने इसे साइबर अपराध का “स्लीपर सेल” बताया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अब उसके मोबाइल डेटा के जरिए देशभर में फैले नेटवर्क की जांच की जा रही है।

  • तारबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराध का “स्लीपर सेल”
  • कमीशन देकर लोगों के बैंक खाते और ATM का हो रहा था इस्तेमाल
  • साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में उपयोग हो रहे थे अकाउंट
  • आरोपी के मोबाइल से कई बैंक खातों की जानकारी बरामद
  • देशभर के साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार

बिलासपुर की तारबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक व्यापार विहार के आसपास कुछ लोग युवाओं और जरूरतमंद लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते और ATM हासिल कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय दीपेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी सूरजपुर जिले के ग्राम सिरसी का रहने वाला है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए करता था। आरोपी के मोबाइल फोन से कई बैंक खातों और संदिग्ध लेनदेन से जुड़ी जानकारी भी बरामद हुई है।

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026
Sports News Update: रोहित शर्मा की एक बात ने बदल दी संजू सैमसन की सोच, फिर खेली विश्व कप की सबसे यादगार पारी

Sports News Update: रोहित शर्मा की एक बात ने बदल दी संजू सैमसन की सोच, फिर खेली विश्व कप की सबसे यादगार पारी

July 21, 2026

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक “म्यूल अकाउंट” साइबर अपराधियों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। साइबर ठग सीधे अपने खातों का उपयोग नहीं करते, बल्कि दूसरे लोगों के खाते लेकर उनमें ठगी की रकम ट्रांसफर करते हैं ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

अब पुलिस मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन और संपर्कों के जरिए इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार देशभर में फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, ATM कार्ड या बैंकिंग जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को न दें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बिलासपुर CSP कोतवाली गगन कुमार की माने तो “म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था। इस मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल डेटा की जांच साइबर पुलिस की टीम कर रही है। सीएसपी ने लोगों से यह अपील है कि लोग अपना बैंक खाता अथवा ATM किसी भी व्यक्ति को कमीशन पर न दें, यह अपराध की श्रेणी में आता है।

Post Views: 395
Tags: #ATM#cyber crime#Police Mobile Data #Bank Transport #Chhattisgarh Major cyber crime #mule account syndicate busted
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version