Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

PM मोदी के UAE दौरे से भारत को बड़ी ताकत, 5 अरब डॉलर निवेश समेत रक्षा और ऊर्जा पर कई अहम समझौते

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
PM Modi UAE visit
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM मोदी के UAE दौरे से भारत को बड़ी ताकत, 5 अरब डॉलर निवेश समेत रक्षा और ऊर्जा पर कई अहम समझौते

  • यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान
  • तेल और गैस सुरक्षा को लेकर हुए बड़े रणनीतिक समझौते
  • रक्षा, जहाज निर्माण और डिजिटल ट्रेड कॉरिडोर पर बढ़े सहयोग
  • राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने एयरपोर्ट पर किया पीएम मोदी का स्वागत
  • भारत-UAE संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE यात्रा भारत के लिए कई मायनों में बेहद अहम साबित हुई। इस दौरे में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग, डिजिटल कनेक्टिविटी और निवेश को लेकर कई बड़े समझौते हुए। सबसे बड़ी घोषणा यूएई की ओर से भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की रही, जिसे दोनों देशों की मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जब अबू धाबी पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि खुद UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एयरपोर्ट पहुंचे और पीएम मोदी की अगवानी की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच विस्तृत रणनीतिक वार्ता हुई।

ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फोकस

भारत और UAE के बीच इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ा एजेंडा रही। दोनों देशों ने इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी यानी ADNOC के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत UAE भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 मिलियन बैरल तक करेगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच लंबी अवधि के LPG सप्लाई समझौते भी हुए हैं, जिससे भारत को भविष्य में गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित और स्थिर मिल सकेगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज संकट के बीच यह समझौता भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

5 अरब डॉलर का निवेश

UAE ने भारत में कुल 5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे भारत में रोजगार और बड़े प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।

दोनों देशों ने डिजिटल ट्रेड कॉरिडोर विकसित करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा जहाज निर्माण और समुद्री लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

रक्षा संबंध होंगे और मजबूत

भारत और UAE ने रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने का भी फैसला किया है। दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक, सुरक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर बातचीत हुई।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच भारत और UAE की बढ़ती नजदीकियां रणनीतिक रूप से काफी अहम हैं।

भारत-UAE रिश्तों को नई दिशा

पीएम मोदी की यह यात्रा केवल आर्थिक या ऊर्जा सहयोग तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा करने वाली साबित हुई। यात्रा के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

अबू धाबी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोपीय दौरे के अगले चरण के लिए रवाना हो गए, लेकिन इस यात्रा ने भारत-UAE संबंधों को नई रणनीतिक मजबूती जरूर दे दी है।

Post Views: 747
Tags: #India invests $5 billion #Several important agreements on defense and energy #UAE invests $5 billion in India #Oil and gas security #Defense#PM Modi UAE visitand digital trade corridor #President Sheikh Mohammed bin Zayedshipbuilding
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version