Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में भाजपा बनी चौधरी…सम्राट ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ…अब इन राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री

DigitalDesk by DigitalDesk
April 15, 2026
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
BJP Chief Ministers in 16 States
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में भाजपा बनी चौधरी…सम्राट ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ…अब इन राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री

NDA ने बिहार में चुना नया नेतृत्व

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां एक दिन पहले सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया वहीं दूसरे दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री बना है। जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।
देश में बीजेपी शासित राज्यों और मुख्यमंत्री की बात करें तो 16 राज्यों में उसके मुख्यमंत्री हो चुके हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

देश के 16 राज्यों में BJP का विस्तार

सम्राट चौधरी के नाम जुड़ने के साथ ही अब देश के 16 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हो गए हैं। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पूर्वी भारत तक पार्टी का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है।

भाजपा के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

बिहार— सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026
मणिपुर— युमनम खेमचंद सिंह 4 फरवरी 2026
दिल्ली— रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025
महाराष्ट्र— देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर 2024
हरियाणा— नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर 2024
अरुणाचल प्रदेश— पेमा खांडू 13 जून 2024
ओडिशा—मोहन चरण माझी 12 जून 2024
राजस्थान— भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023
मध्य प्रदेश— डॉ.मोहन यादव 13 दिसंबर 2023
छत्तीसगढ़— विष्णु देव साय 13 दिसंबर 2023
त्रिपुरा— डॉ.माणिक साहा 8 मार्च 2023
गुजरात:भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर 2022
उत्तर प्रदेश—योगी आदित्यनाथ 25 मार्च 2022
गोवा—प्रमोद सावंत गोवा 28 मार्च 2022
उत्तराखंड — पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च 2022
असम हिमंत बिस्वा सरमा 10 मई 2021

मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

भाजपा शासित राज्यों में कई नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण देखने को मिलता है। प्रमुख मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), मोहन यादव (मध्य प्रदेश) और हिमंत बिस्वा सरमा (असम) शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में नायब सिंह सैनी, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जैसे नेता पार्टी की कमान संभाले हुए हैं।

‘मोदी युग’ में बढ़ा राजनीतिक दायरा

नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा का राजनीतिक विस्तार तेज हुआ है। हरियाणा, असम, मणिपुर और ओडिशा जैसे राज्यों में पहली बार भाजपा सरकार बनी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी 2017 में पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की। अब बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व के साथ यह दायरा और मजबूत हो गया है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण में सहयोगियों की भूमिका

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार चला रही है। मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में एनडीए के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में सरकार भाजपा की अहम सहयोगी मानी जाती है।

कहां मजबूत है विपक्ष

देश के कुछ राज्यों में अभी भी विपक्षी दलों की सरकार कायम है। दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में विपक्ष का दबदबा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी भाजपा सत्ता से बाहर है। कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल इन राज्यों में मजबूत स्थिति में बने हुए हैं।

राजनीतिक संतुलन में बदलाव के संकेत

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इससे आने वाले चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य अब और अधिक राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करना है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक है। 16 राज्यों में सरकार के साथ पार्टी देश की राजनीति में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विस्तार और कितना आगे बढ़ता है और विपक्ष किस तरह इसका मुकाबला करता है।

Post Views: 147
Tags: #CM Samrat Chaudhary #BJP Chief Ministers in 16 States #Samrat becomes CM in Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version