Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज… कई शहरों में गर्मी से राहत… पश्चिमी मध्यप्रदेश में खरगोन सबसे गर्म…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 6, 2026
in कृषि, भोपाल, मध्य प्रदेश
0
Weather changes in Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज
कई शहरों में गर्मी से राहत
पश्चिमी मध्यप्रदेश में खरगोन सबसे गर्म

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को कहीं गर्मी तो कहीं हल्की राहत का एहसास हो रहा है।
पश्चिमी मध्यप्रदेश की बात करें तो खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा और रतलाम में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा, जिससे दिन में तेज गर्मी का असर बना रहा। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी हिस्सों में यह 16 से 23 डिग्री के बीच रहा। कई जिलों में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जिससे सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहा। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। नरसिंहपुर और मंडला जैसे जिलों में तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे गर्मी का असर बढ़ा। जबलपुर, दमोह और छिंदवाड़ा में तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि नौगांव में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री के बीच रहा। कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 24 घंटे में तापमान में 2 से 5 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। आर्द्रता के स्तर में भी अंतर देखा गया है। कुछ शहरों में सुबह के समय नमी अधिक रही, जिससे उमस महसूस हुई, जबकि दिन में सूखी गर्म हवाएं चलने से तापमान का प्रभाव और बढ़ गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रभावों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में इस समय मौसम का मिला-जुला असर बना हुआ है। जहां दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अनुभव हो रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, ताकि स्वास्थ्य पर मौसम का असर कम हो।

Related posts

Taking Modi 25 years of achievements to the public through the Seva-Sankalp campaign

सेवा-संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल की उपलब्धियां जनता तक…गिनाई जाएंगी केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

September 4, 2026
Mahakal to Dwarkadhish Mohan government major focus on religious tourism

महाकाल से द्वारकाधीश तक… धार्मिक पर्यटन पर मोहन सरकार का बड़ा फोकस

September 4, 2026
Tags: #MP weather#Weather changes in Madhya Pradesh#Weather news april 2026
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version