Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

MP News: कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सियासी झटका: सजा से बदलेगा सत्ता का खेल?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 2, 2026
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MP News: कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सियासी झटका: सजा से बदलेगा सत्ता का खेल?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दतिया विधायक पर फैसला… अब विधायकी और राज्यसभा दोनों पर असर

मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। यहां दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को 27 साल पुराने जालसाजी मामले में दिल्ली की एमपी एमलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। हालांकि
सजा के तुरंत बाद जमानत जरूर मिल गई लेकिन असली संकट अब उनकी विधायकी पर है। यहीं से शुरू होता है सियासत का नया अध्याय। सवाल यह है कि क्या जाएगी सदस्यता? क्या राज्यसभा चुनाव का गणित बदलेगा?।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

विधायक को 3 साल की सजा → सदस्यता पर संकट
अपील और स्टे ही एकमात्र रास्ता
राज्यसभा चुनाव का गणित बदलता नजर आ रहा
बीजेपी बनाम कांग्रेस की नई सियासी जंग शुरू

कानूनी पेंच: क्यों खतरे में विधायकी?

भारतीय कानून साफ कहता है कि अगर किसी विधायक को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलती है, तो उसकी सदस्यता जा सकती है।
यह नियम सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले लिली थॉमस बनाम भारत संघके बाद और सख्त हो गया। कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती से जुड़े इस केस में स्थिति में अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई गई है जिसमें 2 साल और 3-3 साल की सजा सुनाई है। मतलब साफ है कि कानूनी रूप से विधायकी पर संकट गहरा गया है।

क्या बच सकती है कुर्सी?

हालांकि रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। 60 दिन के भीतर हाईकोर्ट में अपील की जा सकती है। अगर कोर्ट सजा पर स्टे दे देता है तो सदस्यता बच सकती है। अगर स्टे नहीं मिला तो विधायकी जाना लगभग तय है।

दतिया की सियासत…फिर चर्चा में पुराना मुकाबला

दतिया सीट हमेशा से हाई-प्रोफाइल रही है। इस फैसले के बाद यहां की राजनीति और गर्म हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर चर्चा में हैं बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा। अगर सीट खाली होती है तो क्या उपचुनाव होगा। इसे लेकर बीजेपी आक्रामक रणनीति बनाने में जुट गई है।

राज्यसभा की तीसरी सीट बचाना चुनौती

मप्र में राज्यसभा की तीसरी सीट पर सस्पेंस बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पहले से ही चर्चा में थी। अब इस फैसले ने सियासी गणित और उलझा दिया है। कानून के मुताबिक दो साल से अधिक की सजा होने पर सदस्यता रद्द हो सकती है, ऐसे में अगर उनकी सीट खाली होती है तो विधानसभा का संख्या संतुलन बदलना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों की रणनीति पर पड़ेगा। क्योंकि हर एक विधायक का महत्व बढ़ जाता है। हालांकि भारती के पास राहत का रास्ता अभी खुला है और वे 15 दिनों के भीतर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सजा पर स्थगन हासिल कर सकते हैं।
इधर, राज्यसभा चुनाव के समीकरण भी इस घटनाक्रम से प्रभावित होते दिख रहे हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मुकाबला पहले से ही दिलचस्प है। ऐसे में अगर संख्या में मामूली भी बदलाव होता है तो जीत-हार का पूरा गणित पलट सकता है। यही वजह है कि इस मामले को “निर्णायक फैक्टर” माना जा रहा है, जो मध्य प्रदेश की सियासत की दिशा तय कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Post Views: 272
Tags: #MPNews #RajendraBharti #Datia #MadhyaPradesh #Congress #BJP #NarottamMishra #RajyaSabha #PoliticalNews #BreakingNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version