Tuesday, October 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा…स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर…आग में झुलसी 10 जिंदगी…पीएम ने जताया शोक

DigitalDesk by DigitalDesk
December 25, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Horrific road accident in Karnataka Sleeper bus collides with truck 10 dead
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा…स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर…आग में झुलसी 10 जिंदगी…पीएम ने जताया शोक

चित्रदुर्गा (कर्नाटक)। कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सुबह करीब 2:30 बजे हुआ, जब बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही एक निजी स्लीपर बस को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

Related posts

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का

October 6, 2026
चीन के दक्षिणी थिएटर कमांड ने फिलीपींस को अतिक्रमण और उकसावे वाली कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी

चीन के दक्षिणी थिएटर कमांड ने फिलीपींस को अतिक्रमण और उकसावे वाली कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी

October 6, 2026

जानकारी के अनुसार, ट्रक डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ आ गया और सीधे बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई।

पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ट्रक की टक्कर बस के फ्यूल टैंक से हुई, जिससे डीजल फैल गया और आग भड़क उठी। हादसे में 8 बस यात्रियों और ट्रक चालक की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ यात्री किसी तरह आग से बाहर निकलने में सफल रहे।

हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक समेत कुल 32 लोग सवार थे। बस सीबर्ड कोच कंपनी की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी सचिन ने बताया कि बस ने उन्हें ओवरटेक किया था, तभी सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने डिवाइडर कूदकर स्लीपर बस को टक्कर मार दी। टक्कर बस के उस हिस्से में लगी जहां डीजल टैंक था।

हादसे में घायल यात्री आदित्य ने बताया कि टक्कर के बाद चारों तरफ आग फैल गई। बस का दरवाजा नहीं खुल पाया, जिसके बाद यात्रियों ने शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोगों को बचाना मुश्किल हो गया।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। गोकर्णा जा रही एक महिला यात्री ने बताया कि वे तुमकुर रोड पर करीब 8 किलोमीटर लंबे जाम में फंस गईं और रास्ता साफ होने में दो से तीन घंटे लग सकते हैं।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Tags: Horrific road accident in KarnatakaSleeper bus collides with truck 10 dead
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version