Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का खुलासा…कौन है साजिद जट्ट…क्या था उसका रोल और पाकिस्तान में कौन हैं उसके आका?

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Sajid Jatt the Pahalgam terrorist attack what was his role and who are his handlers in Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का खुलासा…कौन है साजिद जट्ट…क्या था उसका रोल और पाकिस्तान में कौन हैं उसके आका?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सोमवार, 15 दिसंबर को जम्मू की एक विशेष अदालत में पेश की गई इस चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की भूमिका और हमले के पीछे सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क का विस्तार से खुलासा किया गया है।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

इस चार्जशीट का सबसे अहम नाम है— साजिद जट्ट, जिसे पहलगाम आतंकी हमले का मुख्य हैंडलर बताया गया है। एनआईए के मुताबिक, साजिद जट्ट पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर है और कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता है।

सात आरोपियों पर चार्जशीट, पाकिस्तान की साजिश बेनकाब

एनआईए द्वारा दाखिल 1,597 पन्नों की चार्जशीट में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें तीन पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं— सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी। ये तीनों आतंकवादी जुलाई 2024 में श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। चार्जशीट में साफ तौर पर कहा गया है कि पहलगाम हमला कोई स्थानीय घटना नहीं थी, बल्कि इसे पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी आकाओं ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिलवाया। लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन TRF ने इस हमले की योजना बनाई, आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया और उन्हें टारगेट तक पहुंचाया।

कौन है साजिद जट्ट?

साजिद जट्ट लश्कर-ए-तैयबा का एक कुख्यात आतंकवादी और टॉप कमांडर है। एनआईए के अनुसार, वह न केवल पहलगाम हमले का मुख्य हैंडलर था, बल्कि TRF का ऑपरेशनल चीफ भी है। साजिद जट्ट को कई नामों से जाना जाता है— सैफुल्लाह, नुमी, नुमान, लंगड़ा, अली साजिद, उस्मान हबीब और शनि। अक्टूबर 2022 में भारत सरकार ने उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ घोषित किया था। जांच एजेंसियों को शक है कि वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से पूरे कश्मीर ऑपरेशन को नियंत्रित करता है।

कश्मीर में भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ का जिम्मेदार

एनआईए की जांच में सामने आया है कि साजिद जट्ट कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की भर्ती, उन्हें फंड मुहैया कराने और सीमा पार से घुसपैठ कराने का मुख्य जिम्मेदार है। वह हाइब्रिड आतंकवादियों को भी लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल सहायता देता रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके। साजिद जट्ट को कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा माना जाता है। उस पर घाटी में डर और अस्थिरता फैलाने के लिए लगातार हमलों की साजिश रचने का आरोप है।

साजिद जट्ट से जुड़े बड़े आतंकी हमले

एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, साजिद जट्ट कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इनमें 2023 का ढांगरी नरसंहार, जिसमें वह मुख्य साजिशकर्ता था। मई 2024 में पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला। जून 2024 में रियासी बस हमला इनमें शामिल हैं । इन हमलों के जरिए आतंकियों ने आम नागरिकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर दहशत फैलाने की कोशिश की।

किन धाराओं में मामला दर्ज?

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आरोपियों पर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं। इसके अलावा आतंकवादी संगठन से जुड़े होने, साजिश रचने, आतंकियों को शरण देने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के आरोप भी शामिल हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपियों— परवेज अहमद और बशीर अहमद के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। दोनों को एनआईए ने 22 जून को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन्होंने पहलगाम हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह दी थी।

पूछताछ में अहम खुलासे

एनआईए की पूछताछ में परवेज अहमद और बशीर अहमद ने खुलासा किया कि जिन आतंकियों को उन्होंने शरण दी थी, वे तीनों पाकिस्तानी नागरिक थे और सीधे तौर पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। उन्होंने आतंकियों की पहचान की पुष्टि भी की, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली।

पाकिस्तान की भूमिका फिर उजागर

एनआईए की इस चार्जशीट ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की भूमिका को बेनकाब किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकी नेटवर्क लगातार भारत में हमलों की साजिश रच रहे हैं और पहलगाम हमला उसी रणनीति का हिस्सा था। एनआईए की यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है और आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Post Views: 694
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version