छोटी दिवाली के मौके पर सोना और चांदी निवेशकों के लिए खबर बन गई है। 19 अक्टूबर 2025 को देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर दिल्ली, लखनऊ, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में सोने के दाम लगातार दूसरे दिन कम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमत में भी अचानक भारी कमी देखी गई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय सोने-चांदी की खरीदारी का महत्वपूर्ण मौका बन सकता है।
सोने का भाव में गिरावट
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,20,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया है। कल यह 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो कल 1,28,840 रुपये था। गिरावट का मुख्य कारण बाजार में मांग का थोड़ा कम होना बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में भी कीमतें घटीं
लखनऊ के सर्राफा बाजार में भी सोने का भाव कम हुआ है। 22 कैरेट सोना आज 1,20,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव 1,90,000 रुपये प्रति किलो है, जबकि कल यह 2,03,000 रुपये थी।
मध्यप्रदेश में रेट्स
इंदौर और भोपाल के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोना 1,20,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी की कीमत 1,90,000 रुपये प्रति किलो है। निवेशक इस अवसर को खरीदारी का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोने-चांदी के प्रमुख शहरों में 19 अक्टूबर 2025 के भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,20,950 | 1,27,000 | 1,90,000 |
| लखनऊ | 1,20,950 | 1,27,000 | 1,90,000 |
| इंदौर | 1,20,950 | 1,27,000 | 1,90,000 |
| भोपाल | 1,20,950 | 1,27,000 | 1,90,000 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





