Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

RSS से जुड़े सवालों का जवाब देगी निखिल नंदा की फिल्म ‘आख़िरी सवाल’, जानें रिलीज डेट सहित अन्य डिटेल्स…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2025
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Nikhil Nanda film Aakhri Sawaal will answer questions related to RSS know the release date and other details
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

RSS से जुड़े सवालों का जवाब देगी निखिल नंदा की फिल्म ‘आख़िरी सवाल’, जाने रिलीज डेट सहित अन्य डिटेल्स

भारत के सबसे प्रभावशाली और सुर्खियों में रहने वाले संगठनों में से एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्षगांठ पर उसके सफ़र और रहस्यों से पर्दा उठाने के उद्देश्य से मशहूर फ़िल्मकार निखिल नंदा ने अपनी नई फिल्म “आख़िरी सवाल” की घोषणा की है। यह फिल्म उनके बैनर Nikhil Nanda Motion Pictures के तहत बनाई जा रही है और हिंदी फीचर फ़िल्म के रूप में आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा को बड़े पर्दे पर उतारेगी।

Related posts

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

June 6, 2026
केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026

भारत ही नहीं विदेशों में भी RSS की शाखाएं

1925 में स्थापित हुआ आरएसएस, शुरू में व्यक्तिगत चरित्र निर्माण पर केंद्रित एक जमीनी आंदोलन था, जो धीरे-धीरे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और आपदा प्रबंधन में भी अग्रणी शक्ति बन गया। 1948, 1975 और 1992 में लगे प्रतिबंधों के बावजूद संगठन और मज़बूत होकर उभरा और आज इसकी शाखाएं न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सक्रिय हैं। स्कूलों, पुलों का निर्माण, आपदा राहत कार्यों और सामाजिक सेवा में इसकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन इसे लेकर विवाद हमेशा बना रहा। आलोचकों ने इसे कभी “आतंकी संगठन” तो कभी “राष्ट्र की आत्मा का स्तंभ” तक कहा है। वहीं इसके समर्थक इसे निस्वार्थ सेवा और अनुशासन का प्रतीक मानते हैं।

“आख़िरी सवाल” इन तमाम सवालों को सामने लाती है – आरएसएस वास्तव में है क्या? कठिनाइयों के बावजूद यह कैसे बढ़ता रहा? संस्कृति की रक्षा और आधुनिक राष्ट्र निर्माण के बीच संतुलन कैसे साधा गया? फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वरंग कर रहे हैं, लेखन उत्कर्ष नैथानी का है, जबकि निर्माण निखिल नंदा और उज्ज्वल आनंद कर रहे हैं। फ़िल्म में दीपक सिंह सह-निर्माता होंगे। इसमें हाई-ड्रामा, दुर्लभ आर्काइव फ़ुटेज और व्यक्तिगत गवाहियाँ शामिल होंगी जो संगठन के मानवीय पहलू को दर्शाएंगी।
https://www.instagram.com/reel/DPTdHj9iCI3/?igsh=MW43Z2R0dW5tNGgxbQ==

RSS को लेकर हर बहस में उठते सवाल का जवाब है ‘आख़िरी सवाल’

निखिल नंदा ने कहा – “यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि हर उस ‘आख़िरी सवाल’ का जवाब है, जो आरएसएस को लेकर हर बहस में उठता है। नागपुर की गलियों से लेकर प्रवासी भारतीयों तक, हमने संघ की जीवंतता, साहस और सांस्कृतिक आत्मा को सिनेमा में कैद किया है।”

अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अप्रैल 2026 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म न सिर्फ़ दर्शकों को बांधेगी बल्कि क्लासरूम, ड्रॉइंग रूम और राजनीतिक मंचों पर भी चर्चा का विषय बनेगी। इसमें आरएसएस की शाखाओं, राहत मिशनों और ऐतिहासिक पलों को अद्भुत विज़ुअल्स के साथ दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस महीने भारत के कई प्रमुख स्थानों पर शुरू हो रही है और इसका विश्व प्रीमियर 2026 की शुरुआत में होने की योजना है।

Post Views: 1,744
Tags: #answer questions related to RSS#filml aakhri sawal#Nikhil Nanda film Aakhri Sawaal#Nikhil Nanda Motion Pictures
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version