Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

यूसुफ पठान के गुजरात वाले घर पर बुलडोजर का खतरा, UAE में भी विला… जानिए कितनी है कुल संपत्ति

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूसुफ पठान के गुजरात वाले घर पर बुलडोजर का खतरा, UAE में भी विला… जानिए कितनी है कुल संपत्ति

क्रिकेट से राजनीति तक का सफर और अब कानूनी मुश्किलें

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद यूसुफ पठान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी गुजरात की संपत्ति है। वडोदरा जिले के तंदलजा इलाके में उनके बंगले पर अब बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात हाईकोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़ी उनकी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि जिस प्लॉट पर यूसुफ पठान ने कब्जा किया है, वह नगर निगम की संपत्ति है और इसे खाली करना ही होगा। यानी अब वडोदरा नगर निगम किसी भी समय कार्रवाई कर सकता है।

जमीन विवाद: कैसे शुरू हुआ मामला?

यह विवाद कोई नया नहीं है। साल 2012 में वडोदरा नगर निगम ने यूसुफ पठान को एक प्लॉट आवंटित करने का प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा था। लेकिन 2014 में गुजरात सरकार ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बावजूद यूसुफ पठान पर आरोप है कि उन्होंने उस प्लॉट पर कब्जा कर लिया और वहां चारदीवारी और मवेशियों के लिए शेड बना दिया। इस मामले को बीजेपी से जुड़े पूर्व पार्षद विजय पवार ने उठाया था। अब हाईकोर्ट के फैसले ने यूसुफ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि खबर है कि वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

2024 में पहली बार बने सांसद

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यूसुफ पठान ने 2024 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को कड़े मुकाबले में हराकर सांसद बने। राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उनकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ।

चुनावी हलफनामे के अनुसार कितनी है यूसुफ पठान की संपत्ति?

  • कैश: यूसुफ के पास 1,41,977 रुपये, पत्नी के पास 15,678 रुपये।
  • कुल चल संपत्ति: 24.06 करोड़ रुपये से अधिक।
  • कुल अचल संपत्ति: 14.57 करोड़ रुपये से अधिक।
  • कुल देनदारी: 11.96 करोड़ रुपये से अधिक।

कार और कीमती जेवरात

  • 2012 मॉडल की हुंडई वरना (कीमत 10 लाख रुपये)।
  • 2019 मॉडल की टोयोटा फॉर्च्यूनर (कीमत 35.30 लाख रुपये)।
  • जेवरात: 10.52 लाख के हीरे और 1.85 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण।

भारत और विदेश में संपत्ति

  • वडोदरा में 7 एकड़ से अधिक कृषि भूमि (50% हिस्सेदारी)।
  • वडोदरा में 2 कमर्शियल इमारतें (कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये, साझेदारी में)।
  • वडोदरा के तंदलजा इलाके में आवासीय घर (25% हिस्सेदारी, कीमत लगभग 7.50 करोड़ रुपये)।
  • UAE में एक विला, जिसमें 50% हिस्सेदारी (कीमत 1.65 करोड़ रुपये)।

कर्ज और देनदारी

यूसुफ पठान पर सबसे बड़ा कर्ज उनके भाई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का है। उन्होंने उनसे 7.42 करोड़ रुपये से अधिक उधार लिया है। इसके अलावा अन्य लोगों से भी करीब 88 लाख रुपये का कर्ज है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर यूसुफ पठान राजनीति में एंट्री के बाद पहली बार सांसद बने, लेकिन अब वह कानूनी और आर्थिक विवादों में उलझ गए हैं। वडोदरा में उनके घर और जमीन पर बुलडोजर का खतरा है। साथ ही उनकी करोड़ों की संपत्ति और करोड़ों का कर्ज चर्चा का विषय बन गया है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 372
Tags: #know how much his total assets are#villa in UAE#Yusuf Pathan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version