Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : आज सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद की शपथ,राहुल गांधी का जूनागढ़ दौरा,नेपाल में सियासी संकट बरकरार,

live-india-news-making-news-updates-delhi-punjab-haryana-12-september-2025-Breaking news update today CP Radhakrishnan takes oath as Vice President Rahul Gandhi visit to Junagadh

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत-चीन पर टैरिफ

अमेरिका ने EU के बाद G7 से भी भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की है। यूरोपीय संघ इस पर असमंजस में है और बीजिंग की संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

इंश्योरेंस पॉलिसी GST कन्फ्यूजन

इंश्योरेंस पॉलिसी पर GST छूट 22 सितंबर से लागू होगी, लेकिन कई पॉलिसीधारक 21 सितंबर से पहले का प्रीमियम टाल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है और छूट का लाभ केवल 22 सितंबर के बाद ही मिलेगा।

नेपाल में सियासी संकट बरकरार

ओली के इस्तीफे के 60 घंटे बाद भी नेपाल में नई सरकार पर सहमति नहीं बनी। राष्ट्रपति भवन सूत्रों के मुताबिक सुशीला कार्की का अंतरिम सरकार प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। सेना और राष्ट्रपति कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है।

कल लगेगी नेशनल लोक अदालत

शनिवार को देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में ट्रैफिक चालान और छोटे केस निपटेंगे। चालान पर 75% तक की छूट और माफी का मौका मिलेगा। लंबित मामलों वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जूनागढ़ दौरा राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के जूनागढ़ दौरे पर जाएंगे। वे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। पार्टी का मानना है कि इस कार्यक्रम से संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार मिलेगी।

उपराष्ट्रपति पद की शपथ

दिल्ली में आज सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। एनडीए ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था और वे आसानी से बहुमत हासिल कर चुके हैं।

अमेरिका ने कहा- रूसी तेल बंद करो

भारत में अमेरिका के अगले राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत को रूसी तेल की खरीद बंद करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन वैश्विक राजनीति को ध्यान में रखकर भारत को रणनीतिक फैसला लेना होगा।

अमेरिकी नेवल अकेडमी शूटआउट

अमेरिका की नेवल अकेडमी में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कैंपस को सील कर दिया है और हमलावर की तलाश जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोल्सोनारो को सजा

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश के मामले में दोषी करार दिया गया है। अदालत ने उन्हें 27 साल 3 महीने की सजा सुनाई है। फैसले के बाद देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

भारतीय मूल के शख्स की हत्या

अमेरिका में बहस के बाद भारतीय मूल के नागरिक पर हमला हुआ। हमलावर ने चाकू से उसका सिर काट दिया। घटना से भारतीय समुदाय में दहशत फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई

अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे का स्तर हाई अलर्ट पर रखा है।

नेपाल में अंतरिम सरकार पर बैठक

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन को लेकर राष्ट्रपति भवन में बैठक शुरू हुई। सुशीला कार्की और सेना प्रमुख इसमें मौजूद रहे। बैठक से सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला निकलने की उम्मीद है।

शरजील-उमर खालिद केस

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। दोनों पर देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं। मामले पर कोर्ट का फैसला अहम माना जा रहा है।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई

लखनऊ में यातायात पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत सजा दी जाए। जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 380
Tags: #CP Radhakrishnan sworn in as Vice President#Rahul Gandhi visit to Junagadh#Today breaking news update
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version