डेब्यू फिल्म से धमाल
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुरुआती दिनों में शानदार ओपनिंग करने वाली इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने रविवार को अपने कलेक्शन में लंबी छलांग लगाई। फिल्म ने अपने दसवें दिन सिर्फ भारत में 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘सैयारा’ 350 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अब इसका अगला टारगेट 400 करोड़ है।
सिकंदर को पछाड़ा, छावा को चुनौती
ट्रेलर और म्यूज़िक रिलीज के समय से ही ‘सैयारा’ के लिए जबरदस्त बज़ बना हुआ था। फिल्म ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ से भी एडवांस बुकिंग में बाज़ी मारी और पहले दिन की कमाई से इंडस्ट्री को चौंका दिया। अब इसने अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर पूरे देश और विदेश में अपने नाम का डंका बजा दिया है। अब ‘सैयारा’ मोहित सूरी की सबसे बड़ी हिट बनने के साथ-साथ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ने की रेस में शामिल हो चुकी है।
डे वाइज़ कलेक्शन और आगे का टारगेट
फिल्म का डे वाइज़ कलेक्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। पहले वीकेंड में धमाका करने के बाद भी ‘सैयारा’ की कमाई थमी नहीं है। दसवें दिन की 30 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹355 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब देखना ये होगा कि वीकडेज में भी फिल्म अपनी रफ्तार बनाए रखती है या नहीं। लेकिन जिस तरह से ऑडियंस का रिस्पॉन्स है, उससे लगता है कि ‘सैयारा’ जल्द ही 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
डे वाइज़ कलेक्शन (₹ करोड़ में):
पहला दिन – 22.00
दूसरा दिन – 26.25
तीसरा दिन – 36.25
चौथा दिन – 24.25
पांचवां दिन – 25.00
छठा दिन – 22.00
सातवां दिन – 19.50
आठवां दिन – 18.50
नौवां दिन – 27.00
दसवां दिन – 30.00





