सोने की कीमत में गिरावट
भोपाल के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 210 रुपए गिरकर 98,940 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 90,695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ है। बीते दिन के मुकाबले यह मामूली गिरावट है लेकिन खरीदारों के लिए यह राहतभरी खबर है।
चांदी की कीमत में उछाल
आज चांदी ने बाज़ी मारी है। भोपाल में एक किलो चांदी का भाव 260 रुपए बढ़कर 115,560 रुपए पहुंच गया है। बीते दिन यह 115,300 रुपए प्रति किलो था। देशभर में भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों का रुझान बढ़ा है।
देशभर के भाव में भी हलचल
भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में 24 कैरेट सोने का रेट 99,030 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 115,620 रुपए प्रति किलो पर है। पिछले कई दिनों से सोने के भाव चढ़ रहे थे, लेकिन आज गिरावट ने खरीदारों को राहत दी है।
सोना खरीदते वक्त रखें ये बातें याद
अगर आप आज या आने वाले दिनों में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर चेक करें। भारत में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) हॉलमार्क ही असली सोने की पहचान है। गलत कैरेट या बिना हॉलमार्क सोना खरीदना जोखिम भरा हो सकता है।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





