Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं

DigitalDesk by DigitalDesk
July 23, 2025
in Uncategorized
0
Horoscope
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं

Horoscope टुडे 23 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें आज बुधवार 23 जुलाई के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 23 जुलाई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है।

मेष राशि-

आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में धन खर्च करने का फैसला न लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। कुछ लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगा। शाम तक रिलेशनशिप की सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

वृषभ राशि-

आज वृषभ राशि वालों को व्यापार में धन लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। पर्याप्त नींद लें। कार्यों का स्ट्रेस घर न लाएं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन राशि-

आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। कुछ लोगों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। रात्रि में वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। आज सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।

कर्क राशि-

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन कार्यों की चुनौती भी बढ़ेगी। रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है। कुछ जातक फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। आज धन का लेन-देन होशियारी से करें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह राशि-

आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक घर मरम्मत कराने या वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आज साथी या क्रश को प्रपोज करने का प्लान बना सकते हैं, आपको पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा

कन्या राशि-

मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलेगी।

तुला राशि-

आज तुला राशि वालों को धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों को सपोर्ट मिलेगा। नई स्किल सीखें। आज क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्य बेहतर रिजल्ट देंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनके साथ नाइट डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि-

जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कुछ जातक भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा।

धनु राशि-

धनु राशि वालों को आज पुराने इनवेस्टमेंट से धन लाभ होगा। प्रोफेशनलप्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन कार्यों में देरी आएगी। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस जगेगा। साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि-

आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। सरकारी कर्मचारियों का पदोन्नति हो सकता है। घ र में मेहमानों के आगमन से खुशहाली आएगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय में वृद्धि के नवीन स्त्रोत बनेंगे। सिंगल जातकों की अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग इंप्रेस होंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि-

आज कुंभ राशि वालों को पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस मे बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

मीन राशि-

धन का प्रबंधन होशियारी से करें। धन बचत करें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। लेकिन कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। कुछ लोगों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। हर कार्य के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ में इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें।… ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 318
Tags: #Aries to Pisces#Today's horoscope
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version