Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विदेशों की जेलों में 10,000 से ज्यादा भारतीय बंद, निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टली – जानिए पूरी तस्वीर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2025
in स्पेशल
0
More than 10000 Indians are imprisoned in foreign jails Nimisha Priya hanging postponed for now
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विदेशों की जेलों में 10,000 से ज्यादा भारतीय बंद, निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टली – जानिए पूरी तस्वीर

निमिषा प्रिया की फांसी पर फिलहाल रोक, भारत सरकार के प्रयास सफल

Related posts

Oil PricesToday: अमेरिकी हमले के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल.. $94 प्रति बैरल तक पहुंची ब्रेंट क्रूड की कीमत

US-Iran War News: आज हो सकता है अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता, होर्मुज बिना किसी टोल के फिर से खुलेगा।

June 14, 2026
12 जून को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें देखें।

Petrol-Diesel Rate Today : जाने आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है पेट्रोल और डीजल 

June 14, 2026

यमन में हत्या के कथित आरोप में दोषी करार दी गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी थी, लेकिन भारत सरकार और भारतीय अधिकारियों के अंतिम क्षणों के प्रयासों को सफलता मिली और इसके चलते फांसी फिलहाल यह सजा टाल दी गई है। निमिषा फिलहाल सना की जेल में बंद हैं।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक भारत सरकार ने यमन सरकार से आग्रह कर कुछ और समय मांगा ताकि निमिषा का परिवार पीड़ित पक्ष से मुआवज़े और समझौते की कोशिश कर सके। यह प्रक्रिया यमन की न्याय प्रणाली में “दीया” (ब्लड मनी) के तहत होती है, जिससे फांसी से बचने की संभावना बनती है।

निमिषा प्रिया की फांसी पर फिलहाल रोक
भारत सरकार के प्रयास सफल
अब भी 10 हजार से ज्यादा भारतीय विदेशों की जेलों में बंद

संसदीय समिति की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 10,152 भारतीय नागरिक इस समय दुनिया के अलग-अलग देशों की जेलों में बंद हैं। इनमें से अधिकांश पर स्थानीय कानूनों के उल्लंघन, वीजा नियमों, या आपराधिक मामलों में सजा पाई गई है। विदेश मंत्रालय ने संसद में जानकारी दी कि यह आंकड़ा 2024 के अंत तक का है।

इन 12 देशों में सबसे अधिक भारतीय कैदी

कुछ देशों में भारतीयों की गिरफ्तारी और सजा के मामलों की संख्या बहुत अधिक है। नीचे उन 12 देशों की सूची दी जा रही है, जहां 100 से अधिक भारतीय नागरिक जेलों में हैं:
देश कैदियों की संख्या
सऊदी अरब 2,647
यूएई 2,479
नेपाल 1,187
कतर 740
कुवैत 387
मलेशिया 371
यूके 288
बहरीन 272
चीन 185
इटली 164
श्रीलंका 143
ओमान 117

अब तक 49 भारतीयों को मौत की सजा, सबसे ज्यादा UAE में

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 8 प्रमुख देशों में 49 भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हैं, जहां 25 भारतीय मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा:

सऊदी अरब – 11

मलेशिया – 6

कुवैत – 3

अमेरिका, कतर, इंडोनेशिया, और यमन – 1-1

सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों में मौत की सजा आम तौर पर हत्या, ड्रग्स तस्करी, या गंभीर अपराधों में दी जाती है। कैदियों की वापसी के लिए भारत ने 31 देशों से किया करार, फिर भी नतीजे सीमित।
भारत ने अब तक 31 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते किए हैं, जिससे विदेशी जेलों में बंद भारतीयों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया आसान हो सके। फिर भी पिछले तीन सालों में सिर्फ 8 भारतीय कैदियों को ही भारत लाया जा सका है।

इस प्रक्रिया में दो शर्तें होती हैं
पहली शर्त कैदी की सहमति
दूसरी शर्त दोनों ही देशों की सरकारों से अनुमति लेना

कई बार राजनीतिक या कूटनीतिक कारणों से ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। निमिषा प्रिया की फांसी का टलना भारत सरकार की कूटनीतिक सक्रियता का परिणाम है, लेकिन यह मामला विदेशी जेलों में बंद हजारों भारतीयों की पीड़ा की एक झलक भर है। इन मामलों में सरकार की कोशिशें लगातार जारी हैं, पर कानूनी जटिलताओं और स्थानीय नियमों के कारण सीमाएं भी हैं। नागरिकों को विदेश यात्रा के दौरान वहां के कानूनों की जानकारी और सावधानी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी उन्हें वर्षों तक जेल या मौत की सजा तक ले जा सकती है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 384
Tags: # Nimisha Priya hanging postponed for now#10000 Indians are imprisoned in foreign jails
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version