Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कोलेस्ट्रॉल: साइलेंट किलर क्यों है और कैसे रखें इसे नियंत्रण में? जानिए प्रभावी उपाय और जरूरी सावधानियां…!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2025
in Uncategorized
0
Why is cholesterol a silent killer and how to keep it under control
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोलेस्ट्रॉल: साइलेंट किलर क्यों है और कैसे रखें इसे नियंत्रण में? जानिए प्रभावी उपाय और जरूरी सावधानियां

तेजी से बदलती जीवनशैली, जंक फूड की बढ़ती लत और शारीरिक सक्रियता की कमी ने भारत में हृदय रोगों और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को गंभीर बना दिया है। चिकित्सकों और आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल एक “साइलेंट किलर” है, क्योंकि इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। यह धीरे-धीरे धमनियों में जमा होकर हृदयाघात (Heart Attack) या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

कोलेस्ट्रॉल: एक अदृश्य खतरा

कोलेस्ट्रॉल: बढ़ता हुआ खतरा
कैसे होता है कोलेस्ट्रॉल का वहन ?
कोलेस्ट्रॉल अपने आप खून में नहीं घुलता
इसे खून में ले जाने का काम एक विशेष प्रोटीन करता है
जब कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन मिलते हैं
इसे लिपोप्रोटीन कहा जाता है लिपोप्रोटीन दो तरह के होते हैं
कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार की वसायुक्त मोम जैसी चीज़ होती है जो शरीर की कोशिकाओं, हार्मोन्स और विटामिन्स के निर्माण के लिए आवश्यक है। लेकिन जब इसकी मात्रा खून में जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो यह धमनियों की दीवारों पर जमकर रक्त प्रवाह में बाधा पैदा करता है।

“अच्छा” और “बुरा” कोलेस्ट्रॉल: फर्क जानना जरूरी

हर व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल खून में लिपोप्रोटीन के रूप में ही मौजूद रहता है। LDL यानी Low-Density Lipoprotein को “बुरा कोलेस्ट्रॉल” माना जाता है। दरअसल यह धमनियों में प्लाक बना देता है। जिससे ब्लॉकेज का खतरा धीरे धीरे बढ़ने लगता है।
HDL यानी High-Density Lipoprotein को एक “अच्छा कोलेस्ट्रॉल” माना जाता है। यह प्लाक हटाने में हमारे दिल की मदद करता है। साथ ही यह हमारे दिल को सुरक्षित भी रखता है। किसी व्यक्ति के शरीर में जब LDL का स्तर बढ़ने लगता है और HDL का स्तर गिरने लगता है, तब उसके सामने दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख कारण

अनुवांशिकता:
अगर परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री है, तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।

अनियमित खानपान:
रेड मीट, फुल क्रीम डेयरी, कुकीज़, पैकेज्ड स्नैक्स, और फ्राई किए गए फूड्स में सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स ज्यादा होते हैं। इनसे LDL बढ़ता है और धमनियों में प्लाक बनता है।

मोटापा और BMI
बीएमआई अगर 30 से अधिक होता है तो कोलेस्ट्रॉल का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

व्यायाम की कमी:
शारीरिक गतिविधि HDL को बढ़ाती है, इसकी कमी से LDL बढ़ने लगता है।

धूम्रपान और शराब:
ये दोनों धमनियों की दीवारों को कमजोर करते हैं और HDL को भी घटाते हैं।

मधुमेह:
अनियंत्रित ब्लड शुगर से VLDL (एक और खराब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ता है और HDL घटता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के असरदार उपाय
आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय:
लहसुन: रोज़ाना 2-4 कलियां खाना धमनियों में प्लाक बनने से रोकता है।

ओट्स: इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकेन LDL को कम करने में मदद करता है। ग्रीन टी: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं। नींबू, मौसंबी, संतरा: इन फलों में घुलनशील फाइबर होता है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करता है। बादाम, अखरोट, पिस्ता: ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।

घरेलू नुस्खे भी कारगर
शहद और नींबू गर्म पानी में मिलाकर रोज़ पीना।
धनिया बीज का पानी: रातभर भिगोकर सुबह पीना लाभकारी।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से फायदा

चिकित्सकों के मुताबिक बिना चोकर निकाले आटे की रोटी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. इसके साथ ही एक कप गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर रोज सुबह पीने से भी फायदा मिलता है. धनिया के बीज का पानी भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा एक चम्मच प्याज का रस और शहद मिलाकर सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है. गुनगुने पानी में सूखा आंवला पाउडर, गिलोय और काली मिर्च का पाउडर के साथ ही मेथी पाउडर रोजाना खाली पेट लेने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

प्याज रस + शहद सेवन।

सूखा आंवला, गिलोय, काली मिर्च और मेथी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट लेना।

जीवनशैली में बदलाव: सबसे असरदार इलाज
संतुलित आहार लें। साबुत अनाज, ताजे फल, हरी सब्जियां और दलिया को डाइट में शामिल करें।
रेड मीट, डीप फ्राइड फूड, फुल क्रीम प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।

नियमित व्यायाम जरुरी है
रोज़ाना 30 से 45 मिनट की वॉक या योग LDL घटाता और HDL बढ़ाता है। शरीर का वजन कम करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी घटता है।
तनाव कम करें। ध्यान (Meditation), पर्याप्त नींद और काम का संतुलन बनाकर तनाव कम करना जरूरी है, क्योंकि तनाव हार्मोन असंतुलन और खराब खानपान का कारण बन सकता है।

नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नहीं होते, इसलिए ब्लड टेस्ट ही एकमात्र तरीका है जानने का। 45 वर्ष से ऊपर हर व्यक्ति को हर 5 साल में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए। अगर पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो हर 6 महीने में जांच अनिवार्य है। कोलेस्ट्रॉल भले ही एक साइलेंट किलर है, लेकिन यह एक कंट्रोल किया जा सकने वाला खतरा भी है। केवल दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय हमें संतुलित आहार, व्यायाम और आयुर्वेदिक उपायों से अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना चाहिए। अपना लाइफस्टाइल बदलें, स्वस्थ आदतें अपनाएं और नियमित जांच कराएं — यही आपके दिल की सेहत का असली सुरक्षा कवच है।    …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #cholesterol a silent killer#how to keep it under control
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version