ITR नियम सख्त: गलत जानकारी देने पर 200% जुर्माना, मुकदमा और 24% ब्याज!
आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न आईटीआर ITR दाखिल करने के लिए क़ड़े नियम बना दिए हैं। इन नियमों से अब आप आय की गलत जानकारी देकर आयकर भरने से बच नहीं सकतें। नए नियमों के तहत, भ्रामक जानकारी देने का दोषी पाए जाने वाले करदाताओं को देय कर का 200% तक का जुर्माना, 24% वार्षिक ब्याज और आयकर अधिनियम की धारा 276C के तहत मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा नए आयकर रिटर्न आईटीआर ITR नियमों ने गलत कटौती का दावा करने या आय छिपाने वाले करदाताओं के लिए सजा का प्रवाधान भी है।
आयकर विभाग के नए नियम है सख्त
आयकर विभाग ने कहा है कि अपराधियों को “देय कर का 200% तक का जुर्माना, 24% वार्षिक ब्याज और धारा 276C के तहत मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है।” आयकर विभाग के ये नए नियमों से अब कोई आयकर देने से बच नहीं पाएगा। ऐसे में आयकर दाताओं को ध्यान से आयकर रिर्टन भरना होगा।
करदाताओं के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि उनके रिटर्न में सभी दावे और कटौती सटीक हों और उचित दस्तावेज़ीकरण द्वारा समर्थित हों।
सभी करदाताओं के लिए एक ही नियम है
नए नियमों के तहत सजा का ये प्रवाधान वेतनभोगी व्यक्तियों, फ्रीलांसरों, पेशेवरों और व्यवसायों सहित सभी प्रकार के करदाताओं पर समान रूप से लागू होता है। नियमों को गलत रिपोर्टिंग को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि सभी आय स्रोतों को सही ढंग से घोषित किया जाए।
रिटर्न संशोधन पर भी हो सकती है सजा
ऐसे में अगर कोई करादात गलत रिर्टन भर देता है तो रिटर्न को संशोधित करने से करदाता को दंड से छूट नहीं मिलेगी। इन दंडों से बचने के लिए, करदाताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी आय का विवरण उनके वार्षिक सूचना विवरण के साथ संरेखित हो और सभी दावे वैध प्रमाणों द्वारा समर्थित हों।
देर से न भरे आयकर रिर्टन
आयकर रिटर्न देर से भरने से भी बचना चाहिए । विभाग ने हर तरह के करदाता के लिए अलग अलग ITR फॉर्म उपलब्ध कराए हैं। करदाताओं को अपनी आज के आधार पर सही फार्म को चुनना चाहिए। नए नियमों में कठोर सजा के प्रवाधान है इसलिए करदाताओं को चाहिए कि वो व्यक्तिगत व्यय को व्यावसायिक व्यय के रूप में गलत तरीके से वर्गीकृत न करें या उचित दस्तावेज़ों के बिना झूठे मकान किराया भत्ते का दावा न करें। ऐसी गलतियों के कारण नए नियमों के तहत बड़े वित्तीय दंड लग सकते हैं।





