Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ईरान-इज़रायल युद्ध से पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र संकट में, PM मोदी के विमान को भी लेना पड़ा वैकल्पिक रास्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
June 15, 2025
in Uncategorized
0
PM Narendra Modi three nation visit Canada Cyprus and Croatia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार 15 जून को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा है कि उनकी कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा आतंकवाद के सभी स्वरूप और उसकी अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए वैश्विक समझ को और अधिक बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

  • पीएम मोदी आज से 3 देशों की यात्रा पर
  • PM साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर होंगे
  • कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में करेंगे हिस्सा
  • जी-7 बैठक में वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
  • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से द्विपक्षीय बैठक भी तय

बता दें पश्चिम एशिया में ईरान और इज़रायल के बीच जारी युद्ध ने न केवल राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ाया है, बल्कि नागरिक और वीआईपी विमानों के लिए भी नया संकट खड़ा कर दिया है। युद्ध क्षेत्र में बढ़ते खतरों के चलते कई देशों ने अपनी हवाई सीमाएं बंद कर दी हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा पर भी पड़ा है। जिन्हें अब लंबा और सुरक्षित हवाई मार्ग अपनाना पड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना हुए। वे सबसे पहले सायप्रस जाएंगे। फिर वहां से कनाडा में आयोजित हो रही G7 शिखर बैठक में भाग लेने के लिए कनानास्किस रवाना होंगे। लेकिन दिल्ली से सायप्रस के बीच सामान्यतः 8-9 घंटे में तय होने वाला सफर अब लंबा हो गया है, क्योंकि पारंपरिक रूट में पड़ने वाले ईरान, इराक, सीरिया, लेबनान और इज़रायल जैसे देशों की हवाई सीमाएं अब युद्ध के कारण असुरक्षित या पूरी तरह बंद हैं।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई के बीच हुए सैन्य तनाव के बाद से पाकिस्तानी हवाई सीमा भारतीय विमानों के लिए पहले से ही बंद है। ऐसे में PM मोदी का एयर इंडिया-1 विमान अब वैकल्पिक मार्ग से होते हुए सायप्रस के लारनका शहर तक पहुंच रहा है। जो अधिक दूरी और समय ले रहा है।
बताया जाता है कि VIP विमानों के लिए भी कोई विशेष रियायत नहीं है, और मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें भी उन्हीं प्रतिबंधों का पालन करना पड़ रहा है जो सामान्य उड़ानों पर लागू हैं। सुरक्षा और भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एयरस्पेस प्लानिंग एक जटिल कार्य बन गया है।
दरअसल ईरान पर इज़रायल की ओर से 13 जून को किए गए हवाई हमलों के बाद से क्षेत्रीय तनाव चरम पर है। इसके जवाब में ईरान ने भी अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा दिया है और कई देशों ने अपनी हवाई सीमाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसका असर सिर्फ यात्रियों की उड़ानों पर नहीं बल्कि कार्गो और माल ढुलाई पर भी पड़ा है।

हवाई किराये और मालभाड़े में वृद्धि की आशंका

जानकारों का कहना है कि भारत से यूरोप और अमेरिका के लिए उड़ानों का समय 1-2 घंटे तक बढ़ गया है, जिससे न केवल यात्रियों की यात्रा लंबी हो रही है, बल्कि विमानन कंपनियों की ईंधन और संचालन लागत में लगभग 10-12% तक की वृद्धि हो रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में हवाई किराए और माल भाड़े में भी इजाफा हो सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र को पहले ही उड़ानों के लिए वर्जित माना गया है और अब पश्चिम एशिया का भी बड़ा भाग असुरक्षित हो जाने से वैश्विक विमानन पर दोहरे संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आने वाले समय में यदि तनाव और बढ़ता है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की दिशा और लागत में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 144
Tags: #pm in Canada Cyprus and Croatia#PM Narendra Modi three nation visit
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version