Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो अफसरों की हत्या, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2025
in स्पेशल
0
Two Israeli embassy officials killed in America know what Donald Trump said
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वॉशिंगटन में Capital Jewish Museum के बाहर यह वारदात हुई है। Capital Jewish Museum में अमेरिकन जुइश कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। जो अमेरिकी Jewish समिति की ओर से ही आयोजित किया गया था। अब इस पूरे मामले की जांच एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स की ओर से की जा रही है।

  • वाशिंगटन DC में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास मारी गोली
  • इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या
  • घटना के बाद पुलिस ने की जांच शुरू
  • अमेरिका में बढ़ते इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद के बीच हुई है घटना

बता दें वाशिंगटन डीसी के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर बुधवार रात इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या के मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीड़ित, एक पुरुष और एक महिला, संग्रहालय में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। जब 30 साल के संदिग्ध चार व्यक्तियों के समूह के पास पहुंचा। बगैर किसी चेतावनी के आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार संदिग्ध, जिसकी पहचान एलियास रोड्रिगेज के रूप में की गई है, को कथित तौर पर शूटिंग से पहले संग्रहालय के बाहर घूमते हुए देखा गया था। गोलियां चलाने के बाद वह संग्रहालय में घुस गया। जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। चीफ स्मिथ के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान उस व्यक्ति ने “फ्री, फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाना शुरू कर दिया था।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

इज़राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी कड़ी निंदा की है। ट्रंप ने इसे स्पष्ट रूप से एक “यहूदी-विरोधी” हमला करार दिया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म, ट्रुथ सोशल, पर लिखा है कि यह हमला “स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी” था। उन्होंने इस प्रकार की नफरत और कट्टरता के लिए अमेरिका में कोई स्थान नहीं है।

न्यायिक कार्रवाई का आश्वासन

वहीं अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एफबीआई और वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसे संभावित घृणा अपराध या आतंकवादी हमले के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इज़राइल और गाज़ा के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।अमेरिका में यहूदी समुदायों के खिलाफ घृणा अपराधों में वृद्धि लगातार देखी जा रही है। इस घटना ने भी इज़राइली राजनयिकों और यहूदी संस्थानों की सुरक्षा को लेकर वहां गंभीर चिंता उत्पन्न की है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि उनकी प्रशासन इस प्रकार की हिंसा और यहूदी-विरोधी घटनाओं के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है। वे न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: #Donald Trump said#Two Israeli embassy officials killed in America
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version