Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

विकास की दिशा में बढ़ता बिहार: जानें ऊर्जा क्षेत्र में कैसे आया राज्य में क्रांतिकारी ये परिवर्तन….राज्य अब आत्मनिर्भर बन रहा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2025
in स्पेशल
0
Bihar moving towards development brought revolutionary changes in the field of energy in the state
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के मौके पर बिहार के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा राज्य में अत्याधुनिक तकनीकों के समावेश से ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला है। बिहार राज्य अब आत्मनिर्भरता ही नहीं सतत विकास की दिशा में भी तीव्र गति से अग्रसर है।

  • बिजली वितरण और प्रबंधन सुरक्षित और उपभोक्ता-हितैषी
  • एसएएस प्रणाली से पूरे बिहार के ग्रिड उपकेंद्रों की निगरानी
  • पारदर्शिता और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है
  • सघन क्षेत्रों में भी बिजली ट्रांसमिशन का काम हुआ आसान

बिहार के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि विभाग की ओर से अपनाई गई आधुनिक तकनीकें जैसे जीआईएस स्विचगियर, जीआईएस आधारित मैपिंग, सबस्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम, मोनोपोल ट्रांसमिशन टॉवर, आटोमेटेड सिस्टम बैलेंसिंग मैकेनिज्म, स्मार्ट प्रीपेड मीटर और डिजिटल भुगतान प्रणाली ने बिजली वितरण और प्रबंधन को सुरक्षित ही नहीं कुशल और उपभोक्ता-हितैषी बना दिया है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

जीआईएस स्विचगियर के इस्तेमाल से भूमि में सुरक्षित और उच्च दक्षता वाला विद्युत संचरण और वितरण संभव हो पाया है, जबकि एसएएस प्रणाली के तहत पूरे बिहार के ग्रिड उपकेंद्रों की निगरानी अब स्थानीय और दूरस्थ दोनों स्तरों पर एक साथ से की जा रही है। जिससे संचालन में जहां पारदर्शिता आ रही है वहां साइबर सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

सघन क्षेत्रों में भी काम करता है ट्रांसमिशन

बिहार के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल की माने तो मोनोपोल टावरों की स्थापना से शहरी के साथ ही सघन क्षेत्रों में भी ट्रांसमिशन का काम भी आसान हुआ है। जिससे बिजली परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर राज्य की ऊर्जा प्रणाली का नियंत्रण कक्ष बन चुका है यह लोड और उत्पादन में संतुलन रखते हुए ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने का भी काम करता है। इतना ही नहीं एएसबीएम के जरिये मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन अब स्वचालित रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे ग्रिड की स्थिरता ही नहीं सेवा की विश्वसनीयता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

डिजिटल भुगतान प्रणाली से मिली सफलता

इसके साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग ही नहीं डिजिटल भुगतान प्रणाली ने बिजली उपभोक्ताओं को न केवल अपने बिजली उपभोग पर नियंत्रण दिया है। बल्कि भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ पारदर्शी भी बनाया गया है। बिजली वितरण कंपनियों की ओर से सुविधा ऐप भी बनाया गया है। जिससे बिजली उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल का डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं बल्कि लोड बढ़ाना या घटाना और बिजली के नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने से ले कर बिजली चोरी की शिकायत भी की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी बिहार में बैटरी स्टोरेज भंडारण पर काम लगातार किया जा रहा है। राज्य के कजरा में 301 मेगावाट और 495 मेगावाट घंटा बैटरी स्टोरेज क्षमता के साथ सौर परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नीचे मछली और ऊपर बिजली तकनीक से न केवल सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है बल्कि यहां मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

तकनीकी सशक्तिकरण को मिला बल

बिजली उपभोक्ताओं के शिकायत का समाधान करने के लिए एकीकृत ओमनी सीआरएम बनाया जा रहा है। जिसे इसी महीने मई 2025 में लाइव किया जाएगा। राज्य के ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि यह तकनीकी सशक्तिकरण ही है। जिसकी बदौलत राज्य के दूरदराज गांव से लेकर शहर तक बिजली की पहुंच सुलभ होने के साथ सस्ती और भरोसेमंद बनी है। तकनीक के सहारे विभाग न केवल ऊर्जा ही नहीं पहुंचा रहे, बल्कि सुनहरे भविष्य की नींव भी रख रहे हैं। एक ऐसा बिहार जो पूरी तरह से आत्मनिर्भर, सतत और समावेशी विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Post Views: 407
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version