Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आगाज:सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन… कोई हमें छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2025
in स्पेशल
0
Bharat Shaurya Tiranga Yatra was inaugurated in Lucknow by the Chief Minister of the state Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा देश भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करते हुए अपने बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला नजर आ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम सब प्रदेशवासियों की ओर से देश के प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि 22 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाव में पर्यटकों के साथ जिस तरह से विभत्स घटना को पाकिस्तान के संरक्षित आतंकवादियों ने अंजाम दिया था उसे पूरे देश और पूरी दुनिया ने देखा। उसकी निंदा की।

  • पहलगाम में आतंकियों के बर्बर कृत्य की दुनिया ने निंदा की
  • पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना पर मौन रहे
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया
  • पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को छेड़ते नहीं
  • लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं

आतंकवाद का पाकिस्तान पोषक… पहलगाव घटना के बाद पाक के रहनुमा मौन

सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद का पाकिस्तान पोषक है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के रहनुमा मौन रहे। आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना में मोन बने रहे। स्वाभाविक रूप से भारत की आन बान और शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध भारत की सरकार ने जब आतंकवादी घटना के सारे सबूत दिए उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आया। ऐसे में अंततः ऑपरेशन सिंदूर का एक अभियान चलाया गया और आपने देखा होगा कि पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकियों को और उनके परिवार के चुने हुए उन लोगों को जो प्रत्यक्ष रूप से इस पूरे आतंकी घटनाक्रम पर आतंकवाद की विषबेल को पालने पोषण करने का काम कर रहे थे। उनको जिस तरीके से भारतीय सेना ने उनके कृत्य की सजा दी गई उसे पूरे देश ने और पूरी दुनिया ने देखा है। भारत की सेना के बहादुर जवानों के पराक्रम और शौर्य को का लोहा भी दुनिया ने माना है।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई इस हिमाकत को जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने चाहे वह वायु सेना हो थल सेना हो या या नौसेना रही हो। इन सभी जवानों ने जिस मजबूती के साथ इसका जवाब दिया। दुनिया को संदेश भी दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई छेड़ेगा तो फिर उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत की सेना ने यह करके दिखाया है। सेना के सम्मान में आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है।

तिरंगा भारत के शैार्य और पराक्रम का प्रतीक

सीएम योगी ने कहा यह तिरंगा भारत की आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा भारत के शैार्य और पराक्रम का प्रतीक है। इस तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में भी आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह अभिनंदन करते हैं सभी का जो इतनी गर्मी के बाद भी सभी लोग उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए आए हैं। आपकी उपस्थिति भारत की सेना के प्रति भारत के प्रति के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति का एक सुंदर उदाहरण है। यही धैर्य और यही समर्पण का भाव भारत के नागरिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उत्साहित करते हुए देश की सरकार के प्रति और सैनिकों के प्रति यही भाव उसे दौरान भी व्यक्त किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पहले ही दिन से यह संकल्प है। वह संकल्प है कि हम सब जब विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय होना चाहिए कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें। राष्ट्र प्रथम का भाव जब 140 करोड़ देशवासियों के मन में आएगा। उसकी प्राथमिकता होगी। अपने-अपने क्षेत्र में उन कर्तव्यों का निर्माण करने के लिए जब 140 करोड़ भारतवासी एकजुट होंगे तो दुनिया की कोई ताकत फिर भारत की ताकत के सामने टिक नहीं पाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भी यही संकल्प भारत वासियों को कराया था। आज इस संकल्प को दोहराने के हम तिरंगा यात्रा में सभी शामिल हो रहे हैं। याद करना जब चुनौतियां किसी प्रकार की ऐसी नौबत आए तो राष्ट्रीय संकट के लिए कहीं कोई कोई उसे समय हमारा धैर्य और हमारी एकता सबसे बड़ी पूंजी होगी।….प्रकाश कुमार पांडेय

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version