Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

OPERATION SINDOOR के बाद बलूच लिबरेशन आर्मी ने की पाकिस्तान की फजीहत…BLA ने भी किया इन ठीकानों पर हमले का दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही संघर्ष विराम हो गया हो लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है। उसने 51 से अधिक हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। BLA की ओर से दुनिया से खास तौर पर भारत से पाकिस्तान के आतंकवाद और आतंकी संगठनों को रोकने और परमाणु खतरों को रोकने के कोशिशों के लिए समर्थन करने की गुजारिश की गई है।

  • BLA की ओर से किया पाक सेना पर हमला
  • BLA ने फिर बनाया पाकिस्तान को निशाना
  • बलूचिस्तान में किये 71 अटैक, बीएलए का दावा
  • पाकिस्तान की गर्दन मरोड़ने की तैयारी में जुटा बलूच
  • 51 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले का किया दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी BLA की ओर से क्षेत्रीय बदलाव की चेतावनी देते हुए यह कहा गया है कि साउथ एशिया में एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है। इसने विदेशी प्रॉक्सी होने के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। वहीं ग्रुप की ओर से स्वयं को आने वाले समय में इलाके की एक गतिशील और निर्णायक पार्टी करार दिया है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

इसके अतिरिक्त बीएलए की ओर से दावा किया गया है कि उसने पाकिस्तान के सैन्य और खुफिया साइट्स को निशाना बनाते हुए उसके कब्जे वाले बलूचिस्तान में करीब 51 से ज्यादा जगहों पर 71 हमले किए हैं।
बीएलए की ओर से कहा गया है कि हम इस बात को मजबूती के साथ खारिज करते हैं कि बलूच राष्ट्रीय प्रतिरोध किसी राज्य या शक्ति का प्रतिनिधि है। यह भी कहा गया है कि बीएलए न तो मोहरा है और न ही मूक दर्शक। इलाके के मौजूदा और भविष्य के सैन्य ही नहीं राजनीतिक और रणनीतिक गठन में हमारी अपनी सही जगह है। बीएलए की ओर से कहा गया है कि हम अपनी भूमिका के बारे में पूरी तरह से सचेत हैं।
बीएलए ने पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए उसे आतंकवाद को बढ़ावा देते हुए भ्रामक शांति बयानबाजी का उपयोग करने का आरोप भी लगाया। भारत को सीधे तौर पर संबोधित करते हुए बीएलएकी ओर से कहा गया है कि “पाकिस्तान की तरफ से शांति, युद्ध विराम और भाईचारे की हर बात मात्र एक धोखा ही है। यह जंग की रणनीति और एक अस्थायी चाल है।

बलूच लिबरेशन आर्मी BLA ने किये 51 से अधिक ठीकानों पर हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी BLA की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह दावा किया गया है कि उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर हमला किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी BLA प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के चरम पर रहा। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के लिए एक और मोर्चा खोल दिया गया है। क्योंकि इसने कब्जे वाले बलूचिस्तान में करीब 51 से ज़्यादा ठीकानों पर 71 हमले किए गये हैं। यह कई घंटों तक जारी रहे।

बलूच लिबरेशन आर्मी BLA के टारगेट पर सैन्य काफिले ही नहीं खुफिया केंद्र और खनिज परिवहन वाहन थे। बलूच लिबरेशन आर्मी BLA प्रवक्ता ने कहा है कि इन हमलों का उद्देश्य केवल दुश्मन को खत्म करना नहीं था बल्कि आने वाले समय में मजबूत युद्ध के लिए तैयारी को ठोस करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है।

बलूच लिबरेशन आर्मी BLA प्रवक्ता ने पाकिस्तान की सेना और खुफिया संस्था आईएसआई पर भी गंभीर किस्म के आरोप लगाये और इसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला स्थान बताया। अपने बयान में बलूच लिबरेशन आर्मी BLA ने कहा है कि पाकिस्तान न सिर्फ ग्लोबल आतंकवादियों को बढ़ावा देने की जगह है। बल्कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस जैसे घातक आतंकवादी समूहों के राज्य प्रायोजित विकास का केंद्र भी रहा है। आईएसआई इस आतंकवाद के पीछे का नेटवर्क का काम करता है। पाकिस्तान हिंसक विचारधारा वाला परमाणु राज्य के रुप में सामने आया है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 382
Tags: #After Operation Sindoor#Baloch Liberation Army #BLA embarrassed Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version