Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

पटना में तैयार हुआ एयरपोट का टर्मिनल भवन… जिसमें होंगे 64 चेक इन काउंटर और मल्टी-लेवल पार्किंग..PMO से हरीझंडी मिलने का इंतजार…पीएम मोदी करेंगे नई बिल्डिंग का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2025
in स्पेशल
0
Airport terminal building is ready in Patna which will have 64 check in counters and multi level
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का काम लगभग पूरा हो गया है। पीएमओ (PMO) से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। यात्रियों को चेक-इन और बोर्डिंग में आसानी होगी, क्योंकि काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। नई बिल्डिंग में आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग तल होंगे। पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर की गई है। पीएएमओ से उद्घाटन की तारीख मिलते ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें नई बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा।

  • पूरा हुआ पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का काम
  • नया एयरोब्रिज देख हवाई यात्री भी हो जाएंगे खुश
  • अब पूरी तरह बदल जाएगा पटना का ये एयरपोर्ट
  • पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन
  • पीएमओ से हरीझंडी मिलने का इंतजार

बिहार के हवाई जहाज यात्रियों के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर है। यहां राजधानी पटना के टर्मिनल बिल्डिंग को नया रूप दिया जा रहा है। यह काम लगभग पूरा होने वाला है। यह जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बता दें नए भवन में यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। चेक-इन और बोर्डिंग पास के लिए अब लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षा जांच में भी तेजी से आएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि PMO से हरी झंडी मिलते ही एयरपोर्ट का शुभारंभ हो जाएगा।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में

मिली जानकारी के अनुसार बिहार पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग में यात्री सुविधाओं के साथ ही साज-सज्जा का काम भी अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से PMO से उद्घाटन की तारीख मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इंतजार यात्री भी कर रहे हैं। दरअसल नए भवन में यात्रियों को चेक-इन और बोर्डिंग पास के लिए अब लंबी लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। यहां करीब 64 चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा की जांच के लिए भी अधिक जगह रखी गई है। जिससे हवाई यात्रियों के समय की बचत होगी। सुरक्षा जांच क्षेत्र को यहां करीब पांच गुना बढ़ा दिया गया है।

यात्री अब एयरोब्रिज से अब सीधे विमान में पहुंचेंगे

बता दें अब पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में आने और जाने के लिए केवल एक ही गेट है।यह गेट एक ही तल पर है। लेकिन अब तैयार की गई नई बिल्डिंग में हवाई यात्रियों के आने के लिए भूतल और जाने के लिए पहला तल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग का स्पेस भी बढ़ाया गया है। विमान खड़े करने की जगह भी बढ़ा दी गई है। पहले यहा पर महज पांच विमानों की ही पार्किंग की व्यवस्था थी। जिसे बढ़ाकर अब 11 कर दिया गया है। इनमें भी पांच एयरोब्रिज तैयार किये गये हैं। इन एयरोब्रिज के जरिए यात्री सीधे अब विमान में जा सकेंगे।

एयरपोर्ट परिसर में 750 कारों के लिए पार्किंग

इतना ही नहीं अब एयरपोर्ट परिसर में मल्टी-लेवल पार्किंग का भी निर्माण किया गया है। यह पार्किंग टर्मिनल भवन से जुड़ी हुई ही है। चार मंजिला इस पार्किंग में अब करीब 750 कारों को पार्क किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त टर्मिनल भवन के आने- जाने वाले क्षेत्र तक भी कार से जाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया गया है। इस सुविधा से यात्रियों को सफर के समय में कमी होगी। पटना एयरपोर्ट पर अब यात्रियों के लिए डॉरमेट्री की सुविधा भी मिलने जा रही है। अगर विमान में देरी होती है या उड़ान रद्द हो जाती है, तो यहां पर यात्रियों को के विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है। उनको आराम करने की जगह मिल जाएगी। नई बिल्डिंग में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से खानपान की भी अच्छी सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #64 check in counters and multi level#patna Airport terminal building#ready in Patna
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version