Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

फिलहाल सीमा पर तैनात ही रहेंगे भारतीय सैनिक…पाक की ओर से हरकत हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2025
in स्पेशल
0
BSF officers say that their vigilance on the border with Pakistan remains the same as before
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फिलहाल सीमा पर तैनात ही रहेंगे भारतीय सैनिक…पाक की ओर से हरकत हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब…!

सीजफायर होने के बाद भी फिलहाल कुछ दिनों तक भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान से लगी सीमा पर तैनात रहेंगे। जवानों को सीमा से नहीं हटाया जाएगा। इसका निर्णय सोमवार 12 मई को होने वाली डीजीएमओ की बैठक के बाद लिया जा सकता है कि असल में ‘मूवमेंट’ का क्या करना है। फिलहाल जवानों की संख्या में कुछ कमी या बढ़ोतरी भी नहीं की जाएगी। हालांकि इतना जरूर है कि अब पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई है। लेकिन पाकिस्तान की फितरत अलग है अब उसने सीजफायर का फिर से उल्लंघन किया तो पहले की तरह ही उसका जवाब जरूर दिया जाएगा।

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है पाकिस्तान से लगी बॉर्डर पर उनकी मुस्तैदी पहले की तरह ही है। पाकिस्तान पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। हां डीजीएमओ मीटिंग के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। नतीजे सकारात्मक निकलते हैं तो फिर उसी हिसाब से सेना को सीमा पर तैनाती को कम किया जाता सकता है। लेकिन जिस प्रकार से पाकिस्तान की ओर से पिछली 8 और 9 मई और सीज फायर का उल्लंघन कर भारत पर ड्रोन अटैक किया गया, उससे सबसे ज्यादा परेशानी बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों को ही उठानी पड़ी है।
ऐसे में जरूरत के मुताबिक, उन्हें शिफ्ट भी किया गया था। उस सयम कुछ गांवों को खाली भी कराने पर काम किया जा रहा था। लेकिन अब पूरी तरह से सीजफायर होने से कम से कम बॉर्डर इलाके के गांवों को खाली तो नहीं कराया जाएगा। लेकिन यह तय है कि जवानों की मुस्तैदी में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाएगी। भारतीय सेना के जवान पहले की तरह ही 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रहेंगे। जिससे पाकिस्तान की तरफ से कोई हरकत ना हो जाए या फिर घुसपैठ की कोशिश ना करा दी जाए। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अब सीमावर्ती इलाकों में भी हालात सामान्य होते जाएंगे।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

भारतीय सेना ने किया आतंकियों का लॉन्च पैड तबाह

जम्मू सेक्टर में पिछले दिनों पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से जब बिना उकसावे के बीएसएफ चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी तो इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में बने आतंकवादियों के एक लॉन्च पैड को पूरी तरह से तबाह कर दिया। जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और कई संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 263
Tags: #BSF officers#Pakistan remains the same as before#vigilance on the border
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version