Sunday, June 15, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home स्पेशल

ऑपरेशन सिंदूर: दक्षिण एशिया में भारतीय दबदबे का नया सूर्योदय ….2025 का ये सीज फायर बना भारत की मुखर आवाज का प्रतीक…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2025
in स्पेशल
0
The ceasefire agreement was signed entirely on India terms
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दक्षिण एशिया में भारतीय दबदबे का नया सूर्योदय ….2025 का ये सीज फायर बना भारत की मुखर आवाज का प्रतीक…

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान ही बौखलाहट साफ नजर आ रही थी। लेकिन तीन दिन में जिस तरह से भारतीय सेना ने शौर्य और सूझबूझ का परिचय दिया उससे पाक को घुटने टेकना पड़े। पाक के खिलाफ संघर्ष विराम का समझौते को लेकर रणनीतिक विशेषज्ञों ने भारत के सामरिक और कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। पाकिस्तान के साथ 2025 का सीज फायर का समझौता पूरी तरह से भारत की शर्तों पर हुआ है। उसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की एनडीए सरकार के लिए एक अहम भू-राजनीतिक जीत के रूप में भी देखा जा रहा है। इससे पहले जितनी बार भी पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान सीज फायर हुआ उसमें भारत की शर्ते उतनी मुखरता से शामिल नहीं रहीं।

Related posts

Mangani Lal Mandal is now going to be made the state president of RJD in Bihar

लालू ने चली गहरी सियासी चाल…आरजेडी में क्यों आया भूचाल… मंगनी की नहीं क्या ये तेजस्वी की ताजपोशी है….?

June 15, 2025
Uttar Pradesh is reeling under severe heat and heatwave these days

यूपी में बढ़ता तापमान… जानिए आज से किस-किस जिले में मिलेगी गर्मी से कितनी राहत

June 15, 2025

लेकिन यह “सीज फायर न केवल शत्रुता की समाप्ति का प्रतीक है, बल्कि यह भारत के रक्षा सिद्धांत में एक बड़े परिवर्तन को भी औपचारिक रूप देता है। जो दक्षिण एशिया की अस्थिर पावर डायनामिक में एक नई मिसाल भी कायम करता है। पिछले कई युद्ध विरामों के विपरीत, जो बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और समझौतों से प्रभावित थे यह 2025 का समझौता भारत की बढ़ती मुखरता और वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।

2025 का संघर्ष विराम टोन और कंटेंट दोनों में रुप में अलग है। भारत की दो नई साहसिक घोषणाओं की यह एक प्रकार से गूंज है जिसके आधार पर देश के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत की आधारशिला तैयार की जाएगी। पहल नंबर पर है आतंकवाद को फिर से परिभाषित करना। भारत ने ऐलान किया है कि अब आतंकवाद के किसी भी कृत्य को युद्ध की कार्रवाई यानी Act of war माना जाएगा। यह सिद्धांत भारत को अमेरिका और इजरायल जैसे देशों के साथ खड़ा करता है। आने वाले भविष्य में जीरो टॉलरेंस की नीति का भी संकेत देता है।

सिंधु जल समझौता में बदलाव न होना भारत की दृढ़त का प्रतीक। सीजफायर के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर अपनी नीति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यानी पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि अब भी स्थगित ही रहेगी। बता दें विश्व बैंक, जिसने मूल रूप से इस संधि की मध्यस्थता की थी ने गारंटर की अपनी भूमिका से भी अब खुद को अलग कर लिया है। इसके चलते भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत हो गई है।

मजबूत इकॉनामी और रणनीतिक साफगोई का मेल

भारत के वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने से उसका भू-राजनीतिक प्रभाव भी बढ़ा है। इसके विपरीत पड़ोसी देश पाक में चल रहे आर्थिक उथल-पुथल ने मजबूत स्थिति से बात करने की उसकी क्षमता को और कम कर दिया है।

1949 से अब तक 6 बार सीज फायर

1949 में विभाजन के तत्काल बाद भारत को पहला युद्ध झेलना पड़ाथा। तब युद्धविराम कराची समझौते के तहत अमेरिका की भागीदारी से पूरा हुआ था। इसका परिणाम यह रहा कि संयुक्त राष्ट्र निगरानी समूह की स्थापना की गई। इस युद्धविराम की शर्तें जो काफी हद तक बाहरी देशों और शक्तियों से प्रभावित थीं।
जबकि 1965 में भारत और पाक युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 211 के तहत शांति के लिए जोर दिया। जिसका समर्थन अमेरिका के साथ तत्कालीन सोवियत संघ दोनों ने किया था। इसके बाद ताशकंद घोषणापत्र के तहत भारत को पाकिस्तान के साथ सैन्य मुठभेड़ के दौरान सभी रणनीतिक जीत और जमीन वापस पाकिस्तान को सौंपना पड़ी। 1971 में निर्णायक जीत और 90 हजार से अधिक पाक सैनिकों के आत्मसमर्पण के बाद जो शिमला समझौता हुआ था वह वैश्विक दबाव में हुआ था। यानी जीत के बाद भी ये समझौता भारत के लिए किसी प्रकार का कोई रणनीतिक फ़ायदा नहीं दे पाया और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू और कश्मीर पीओजेके पर कोई औपचारिक समझौता नहीं तय हुआ इसके साथ ही युद्ध क्षतिपूर्ति भी नहीं हुई। इसके बाद 1987 और 1990 श्रीलंका में भारतीय शांति सेना आईपीकेएफ का अभियान पूरी तरह से सैन्य वापसी के साथ समाप्त हुआ। जिसे व्यापक रूप से रणनीतिक और मानवीय विफलता के तौर पर देखा गया। इस अभियान में आखिरकार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान चली गई। जबकि 1999 में भी अमेरिकी कूटनीतिक हस्तक्षेप के बाद कारगिल संघर्ष समाप्त हुआ था। तब भारत के बढ़त हासिल करने के बाद भी क्लिंटन प्रशासन की ओर से मध्यस्थता किए गए युद्ध विराम समझौते के तहत भारत ने अपना अभियान पूर्ण सामरिक श्रेष्ठता हासिल करने से पहले ही रोक दिया था।
लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में इस बार पाक के साथ 2025 का सीजफायर न केवल एक संघर्ष की समाप्ति के रूप में याद किया जाएगा, बल्कि दक्षिण एशिया में एक नई रणनीतिक व्यवस्था के आगाज के रूप में भी याद किया जाएगा। जिसकी पूरी रचना वाशिंगटन और मॉस्को ने नहीं बल्कि नई दिल्ली ने तैयार की है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 94
Tags: #ceasefire agreement. #signed entirely on India terms
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

slide 1 to 3 of 3
Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

मुख्य समाचार
बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

स्पेशल
Bihar Elections 2025 NDA equipped with the trinity agenda of caste nationalism and Hindutva

बिहार चुनाव 2025: कास्ट, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के तिकड़ी एजेंडे से लैस NDA, तेजस्वी-राहुल की जोड़ी के लिए ये सियासी चुनौती

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 15, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version