Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें क्याें कमलनाथ के केक पर हुआ बवाल, बीजेपी ने इसे बताया हिंदू धर्म का अपमान

India News Update by India News Update
November 17, 2022
in मुख्य समाचार
1
जानें क्याें कमलनाथ के केक पर हुआ बवाल, बीजेपी ने इसे बताया हिंदू धर्म का अपमान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बर्थडे केक पर बवाल मच गया है। दरअसल, इस केक का स्ट्रक्चर मंदिरनुमा था, जिसकी तस्वीर वायरल होते ही बीजेपी ने कमलनाथ पर हमला बोल दिया। कहा ये भी जा रहा है कि केक के ऊपर हनुमान जी की फोटो भी लगी थी। इसके फोटो और वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसे हनुमानजी और हिंदू धर्म का अपमान बताया है। वहीं सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ को निशाने पर लिया है।

जन्मदिन के पहले ही काटा केक

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है, लेकिन उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले ही उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया। ये वीडियो छिंदवाड़ा के शिकारपुर का है, जहां एक दिन पहले उन्होंने यह केक काटा था।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026
kamalnath cake issue
कमलनाथ का विवादित केक।

4 लेयर का मंदिरनुमा केक

कमलनाथ के लिए जो केक आया था वो 4 लेयर का है। फोटो में देखा जा सकता है कि सबसे नीचे की लेयर पर लिखा- हम हैं छिंदवाड़ा वाले, इससे ऊपर दूसरी पर लिखा- जीवेत शरद: शतम्, तीसरी लेयर पर लिखा- माननीय कमलनाथ जी और चौथी लेयर पर जन नायक लिखा हुआ है। सबसे ऊपर मंदिर की तरह शिखर है, जिस पर हनुमानजी का फोटो लगा हुआ है। साथ ही झंडा भी लगा हुआ है। केक का स्ट्रक्चर मंदिरनुमा और तिरंगा जैसा है।

CM शिवराज ने लिया निशाने पर

कमलनाथ के मंदिरनुमा और हनुमानजी की फोटो वाले केक काटने पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनपर हमला बोला है। सीएम ने कहा- कमलनाथ जी बगुला भगत हैं। कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है। इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी। अब देखा कि इससे वोटों का नुकसान होता है तो हनुमानजी याद आ गए। सीएम ने कहा कि आप केक पर हनुमानजी बना रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं। यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।

कमलनाथ बगुला भगत हैं, इनका हनुमान जी की भक्ति से कोई लेना देना नहीं है।

केक पर हनुमान जी का चित्र बनाकर उसे कटना, यह हिंदू धर्म और सनातन परंपरा का अपमान है। इसे समाज स्वीकार नहीं करेगा। – मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/jgfsR5JzwG

— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 16, 2022

बीजेपी के ट्विटर अकाउंट से आई प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया, ‘आज कमलनाथ की कथित हनुमान भक्ति का पाखण्ड फिर उजागर हुआ। हिंदू विरोधी कमलनाथ ने पूज्य हनुमान जी का चित्र लगा और मंदिरनुमा केक काटकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।’ इसके साथ ही बीजेपी के कई मंत्री और अध्यक्ष इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कांग्रेस ने दी सफाई

इस मामले पर कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा, ‘बीजेपी के पास कोई मुद्दा रहता नहीं है, तो धर्म और लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं। कमलनाथ जी हनुमानजी भक्त हैं। इस वजह से उनका एक समर्थक उनके जन्मदिन के पूर्व मंदिरनुमा हनुमानजी के फोटो वाला केक लाया था, लेकिन कमलनाथ ने इस केक को नहीं काटा। बल्कि, उन्होंने मंदिरनुमा के केक पीछे रखा अन्य केक काटा है। ‘

यह भी पढ़ें :  अब प्रकाशित खबरों को लेकर सख्त हुए शिवराज, अधिकारियों को दी चेतावनी

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 434
Tags: KamalnathMp NewsShivraj Singh Chouhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version