Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाराष्ट्र की सियासत,कुर्सी के बाद धनुष-बाण के लिए जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र की सियासत,कुर्सी के बाद धनुष-बाण के लिए जंग

Shivsena party symbol

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर जंग जारी है। बाला साहब ठाकरे की शिवसेना का धनुषबाण उद्धव के पास रहेगा या एकनाथ शिंदे के नेतृ्त्व वाला विद्रोही गुट उन्हें महाराष्ट्र की सत्ता के बाद पार्टी के चुनाव चिन्ह से भी बेदखल करने में कामयाब रहेगा ये सवाल है, जिसका जवाब महाराष्ट्र ही नहीं की जनता ही नहीं पूरा देश जानना चाहता है।

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ठाकरे की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल किया कि पार्टी गुटों के बीच विवाद पर पोल पैनल के अंतिम फैसले का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए। फिलहाल अदालत इस मामले में आज फिर सुनवाई करने वाली है। इससे पहले पक्षों से सबमिशन का एक संक्षिप्त नोट दाखिल करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पहले पद छूटा, क्या अब छूटेगा उद्धव से सिंबल

बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना में विद्रोह के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया था। यहां महाविकास अघाड़ी सरकार जिसके मुखिया उद्धव ठाकरे थे उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान अब तक नहीं थमा है। दो धड़ों में बंट चुकी शिवसेना में अब चुनाव निशाना तीरकमान को लेकर एक दूसरे के सामने है। ये मामला फिलहाल चुनाव आयोग के पास है। हालांकि अंधेरी उपचुनाव और निकाय चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पार्टी के दोनों धड़ों को अस्थायी रूप से नया नाम और नया चुनाव निशान जारी किया था। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनाव निशान तीरकमान पर अपना दावा करते हुए एक याचिका दाखिल कर दी। दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दलील दी कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी शिवसेना पार्टी के नाम और धनुष और तीर के चिन्ह को प्रतिबंधित करने का आदेश अवैध है। वहीं कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में उसे चुनाव आयोग के अंतिम निर्णय का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए?

बता दें सोमवार को शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई की थी। इस दौरान अदालत ने पूछा कि उसे पार्टी गुटों के बीच विवाद पर पोल पैनल के अंतिम फैसले का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए। अदालत ने कहा पहले का चुनाव आयोग का आदेश उपचुनाव के उद्देश्य से था। वह कोई अंतिम निर्णय नहीं हैघ् जब उपचुनाव पहले ही हो चुके हैं। तो  ऐसे में अंतरिम आदेश का अब कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाता हैं। अदालत को चुनाव आयोग के अंतिम विचार का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए? सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा अदालत चुनाव आयोग से समयबद्ध तरीके से धनुष और तीर चिन्ह आवंटित करने के मुद्दे पर फैसला करने के लिए कहेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दोनों गुट चुनाव आयोग के समक्ष अपनी दलील रखने के लिए स्वतंत्र हैं। इधर चुनाव आयोग के वकील सिद्धांत कुमार ने कोर्ट  के समक्ष कहा कि आयोग एक संवैधानिक निकाय है और किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए एक विशिष्ट समयरेखा निर्देशित नहीं की जा सकती है।

ये भी पढे़ं-

कई बार बदला शिवसेना का चुनाव चिन्ह, रेल इंजन से धनुष-बाण तक

http://liveindia.news/shivsenas-election-symbol-changed-many-times/

Post Views: 274
Tags: Eknath Shinde factionmaharashtra newsShiv Sena election symbol bow and arrowUddhav Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version