Wednesday, October 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: नतीजों से पहले केजरीवाल ने बुलाई प्रत्याशियों की बैठक,मोदी कैबिनेट की बैठक आज, New Tax Bill को मिल सकती है मंजूरी,आरबीआई MPC की बैठक आज, कम हो सकता है रेपो रेट

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नतीजों से पहले केजरीवाल ने बुलाई प्रत्याशियों की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीज शनिवार 8 फरवरी को घोषित किये जाएंगे। इससे पहले दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सभी 70 कैंडिडेट्स की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी की यह बैठक आज शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे होने वाली है। बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के शनिवार को जारी होने वाले नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

मोदी कैबिनेट की बैठक आज, New Tax Bill को मिल सकती है मंजूरी

New Tax Bill: बजट 2025 पेश करते हुए बीते सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि अगले हफ्ते न्यू टैक्स बिल आएगा और अब इसे लेकर ताजा अपडेट आया है, जिसके मुताबिक शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। संसद में 1 फरवरी मोदी 3.0 के बजट 2025 Budget 2025 को पेश करते हुए पिछले दिनों केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman ने कहा था कि अगले सप्ताह न्यू टैक्स बिल New Tax Bill संसद में पेश किया जाएगा। अब इस बिल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मामले से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार 7 फरवरी को होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक में नए आयकर बिल को मंजूरी दी जा सकती है।

Related posts

Inflation has become a central election issue not just in India but in the US as well Who is leading the battle for the US Congress

भारत ही नहीं अमेरिका में भी महंगाई बनी चुनाव का केंद्रीय मुद्दा… अमेरिकी कांग्रेस की जंग में कौन आगे? ट्रंप की लोकप्रियता, महंगाई और ईरान युद्ध ने बढ़ाई रिपब्लिकन की चुनौती

October 14, 2026
not just about the money Elon Musk has made political bet! Why did he open his coffers to support the Republicans in the US election

एलन मस्क का 276 मिलियन डॉलर का सियासी दांव! अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की मदद के लिए क्यों खोल दिया खजाना?

October 14, 2026

आरबीआई MPC की बैठक आज, कम हो सकता है रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट को लेकर आज शुक्रवार 7 फरवरी को बड़ा ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि आज आरबीआई MPC बैठक होगी। इसके बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया जा सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि रेपो रेट में करीब 25 से 50 बेसिस पॉइंट की कमी किये जाने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों के जानकारों को उम्मीद है कि इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी कटौती कर 6.25 फीसदी किया जा सकता है।

RBI के ऐलान से पूर्व शेयर बाजार में आई गिरावट

आरबीआई आज रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। निफ्टी 23600 के नीचे आ गया। वहीं सेंसेक्‍स 32 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी में करीब 18 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी बैंक ग्रीन में है। जिससे बैंकिंग शेयरों में तेजी से उछाल देखने को मिल रही है। निफ्टी अभी 23,590.50 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्‍स करीब 78,030.15 पर है।
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से करीब 18 स्‍टॉक गिरावट पर हैं, वहीं 12 शेयर उछाल पर हैं। लुढकने वाले शेयरों में एसबीआई, पावरग्रिड, आईटीसी और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयर हैं। इसके अतिरिक्त निफ्टी की बात करें तो इसके टॉप 50 शेयर में से 23 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक पावरग्रिड के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version