Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

साल की आखिरी अमावस्या पर करें ये काम…घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 23, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Do this work on the last Amavasya of the year there will never be shortage of money at home
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

30 दिसंबर को पौष माह की अमावस्या इस साल की आखिरी अमावस्या होगी। पौष माह की यह अमावस्या बेहद ही शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन सोमवार भी है और सोमवार होने के चलते इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन ऐसा क्या करें जिससे आपका घर धन-धान्य से भरा रहे।

  • साल की आखिरी अमावस्या 30 को,करें ये काम
  • जीवन में कभी भी नहीं होगी पैसों की कमी
  • पौष अमावस्या उपाय 30 दिसंबर 2024
  • अमावस्या पर करें पितरों का तर्पण
  • पिंडदान भी किया जा सकता है
  • दान करने से मिलता है पुण्य फल

हिंदू धर्म शास्त्रों में अमावस्या तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन स्नान और गरीब जरुरतमंद को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जा सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वजों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इस साल की आखिरी अमावस्या यानी पौष अमावस्या सोमवार 30 दिसंबर को होगी।। इस दिन सोमवार होने से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। साल की आखिरी अमावस्या पर आप भी अगर अपने घर में लक्ष्मी जी का निवास चाहते हैं, तो आप इस दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। हम बता रहे हैं साल 2024 की आखिरी अमावस्या के दिन आप ऐसा क्या करें जिससे लक्ष्मी जी का वास घर में हो।

Related posts

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

March 10, 2026
GOLD

Gold Silver Price Today: तेज उछाल के साथ लौटा सोना-चांदी, एमसीएक्स पर चमकी कीमतें

March 10, 2026

सोमवती अमावस्या पर ये करें

अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें अमावस्या के दिन गरीबों जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। अमावस्या के दिन दूध और दही के साथ काला तिल, चीनी और वस्त्रों का दान करना चाहिए। धन धान्य में वृद्धि हो इसके लिए अमावस्या पर भगवान श्री विष्णुजी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें। सोमवती अमावस्या के दिन ईशान कोण में घी का दीपक प्रज्जवलित करें। अमावस्या के दिन जल में काला तिलकर मिलाकर भगवान सूर्य देव को अवश्य अर्घ्य दें।
वहीं पितृ दोष से मुक्ति के लिए अमावस्या वाले दिन पितरों के नाम का दीपक भी जलाएं। सोमवती अमावस्या पर पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है।

पौष अमावस्या का ये है शुभ मुहूर्त

पौष अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी। पौष अमावस्या तिथि का समापन 31 दिसंबर को रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि उदया तिथि के अनुसार पौष अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी।

सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त

पौष या सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान भी मुहूर्त के अनुसार करना चाहिए। सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक मुहूर्त होगा। सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान के मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक शुरु मुहूर्त होगा।

सोमवती अमावस ये काम कभी नहीं करें

पौष अथवा सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही अमावस्या के दिन तामसिक वस्तुएं जैसे मांस-मछली, मदिरा और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। सोमवती अमावस्या पर किसी का बुरा न करें और न किसी के लिए किसी तरह के अपशब्द का उपयोग करे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 386
Tags: #30 December 2024 Paush Amavasya#Amavasya auspicious#Bathing in the holy river on Amavasya#Somvati Amavasya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version