Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली-नोएडा के ठगों ने मचाई US और कनाड़ा में लूट, 260 करोड़ की साइबर ठगी को दिया अंजाम…! CBI ने इस तरह किया पर्दाफाश…!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Delhi Noida Cyber ​​Fraud America Canada Cyber ​​Fraud of Rs 260 Crore
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली-नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर्स में बैठे ठगों से US और कनाडा के लोग भी नहीं बच सके। यहां के ठगों ने वहां भी लूट मचाई है। ठगी भी दस पांच करोड़ की नहीं बल्कि 260 करोड़ की हुई है। बता दें पिछले शुक्रवार को अमेरिका और कनाडा के विदेशी नागरिकों को इन साइबर ठगों ने निशाना बनाया। अब अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इन ठगों पर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से दूसरे देश के लोगों से करीब 260 करोड़ की ठगी करने का आरोप है।

  • दिल्ली-नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर्स
  • ठगों से US और कनाडा के लोग भी नहीं बच सके
  • 260 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम
  • अमेरिका और कनाडा के विदेशी नागरिक बने निशाना
  • सीबीआई की जांच में हुआ पूरा खुलासा
  • अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
  • फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से दूसरे देश के लोगों से ठगी
  • करीब 260 करोड़ की ठगी करने का आरोप

सीबीआई ने अमेरिका, कनाडा के विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिसमें गहन जांच के बाद आरोपी गौरव मलिक, अंकित जैन और तुषार खरबंदा के खिलाफ ये चार्जशीट दायर की गई। सीबीआई ने नेशनल सेंट्रल ब्यूरो, इंडिया के माध्यम से रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस आरसीएमपी की ओर से दी गई जानकारी के बाद यह एफआईआर दर्ज की थी।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

260 करोड़ की ठगी का खुलासा

सीबीआई की जांच से खुलासा हुआ है कि खरबंदा और उसके साथियों ने अपने बिटकॉइन वॉलेट में करीब 260 करोड़ रुपये के बराबर 316 से अधिक बिटकॉइन हासिल किए थे। यह राशि अपराध से प्राप्त की गई थी। इसके बाद इस राशि को दुबई में बैठी दूसरी गैंग के सदस्यों की मदद से निकाल लिया गया। इस तरह सीबीआई की जांच टीम ने एक ऑर्गेनाइज्ड साइबर इनेबिल्ड फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह साइबर फ्रॉड करने के लिए बहुत ही हाई टेक्नोलॉजी का उपयोग करते थे। ठगी से मिले पैसे को वैध बनाते थे।

क्रिप्टोकरेंसी में बदले कनाडाई डॉलर

आरोप है कि तुषार खरबंदा ने आरसीएमपी अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम दिया था। उसने पीड़ित को कहा था कि उसकी आईडी का उपयोग फ्रॉड के लिए किया जा रहा है। ठग ने चालाकी और दबाव डालकर पीड़ित को कनाडा में बिटकॉइन एटीएम के माध्यम से करीब 93,000 से अधिक कनाडाई डॉलर को क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांसफर करने को मजबूर किया। यह सभी खरबंदा और उसके साथियों के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से जुड़े थे।

दिल्ली-नोएडा में कॉल सेंटर का संचालन

सीबीआई की जांच में पता चला कि आरोपी तुषार खरबंदा दिल्ली के साथ नोएडा में भी एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। जिसके जरिए अमेरिकी और कनाडा के नागरिकों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। उसने गौरव मलिक की मदद से ही खरबंदा द्वारा प्रबंधित कॉल सेंटर में करीब 150 से अधिक टेली-कॉलर काम पर रखे थे जो अमेरिका और कनाडा में बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाते थे। उन्हें विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, अमेज़ॅन सपोर्ट और माइक्रोसॉफ्ट टेक सपोर्ट के साथ बाकी सर्विसेज के रिप्रिजेंटेटिव बनकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 281
Tags: #260 crore cyber fraud#America Canada#Delhi Noida cyber fraud
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version