Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

गुजरात विधनासभा 2022 -इन सीटों पर कभी कमल नहीं खिला

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2022
in राजनीति
0
गुजरात चुनाव 2022 -कौन होंगे मुख्यमंत्री के चेहरे

गुजरात विधानसभा

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ साथ अब आप भी मैदान में है । ऐसे में इस बार के चुनाव पिछले चुनावों से ज्यादा दिलचस्प होंगे क्योंकि आप की मौजूदगी चुनावों को त्रिकोणीय बना रही है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनैतिक सरगर्मी भी जोर पकड़ रही है।

ढाई दशक से बीजेपी की सरकार

गुजरात में ढाई दशक से बीजेपी की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस भी सत्ता में आने को बेकरार है तो वहीं आप भी चुनावों में हाथ साफ करने की जुगत में है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि ढाई दशक तक सरकार होने के बाद भी कुछ ऐसी सीटें है जिन पर कमल खिलने का इंतजार है। आज आपको बताते हैं कि गुजरात विधानसभा की कौन सी वो सीटें है जो आज भी फूल के खिलने के इंतज़ार में है।

वो सीटें जिन पर बीजेपी को है जीत का इंतज़ार

गुजरात बीजेपी की मजबूत गढ़ है बल्कि कह सकते है कि गुजरात सियासत की प्रयोगशाला भी रहा है। ऐसे में क्या वजह है कि आठ सीटें कमल के फूल को खिलते नहीं देख सकीं।बीजेपी ने 2017 के चुनावों में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट था। 2022 के चुनावों में ये टारगेट बढकर 160 रखा गया है। ऐसे में बीजेपी के लिए गुजरात की आठ सीटों पर जीत का परचम लहराना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं, इन सीटों में बोरसद, झगडिया, आंकलाव, दाणीलीमडा, महुधा, गरबाडा और व्यारा विधानसभा हैं।

बीजेपी नहीं जीत पाने के पीछे क्या है कारण

आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्या वजह है कि इन सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज नहीं करा पाई

1 बोरसद सीट

गुजरात के आणंद जिले की बोरसद विधानसभा सीट , इस सीट पर 15 बार चुनाव हुए जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं। इन चुनावों में कभी भी बीजेपी को जीत नहीं मिल सकी। गुजरात बनने के बाद 1962 में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद से कांग्रेस का कब्जा है। मोदी लहर में भी भरतभाई सोलंकी कांग्रेस के टिकट पर तीन बार जीते तो वहीं अब राजेंद्र सिंह परमार कांग्रेस के विधायक हैं।

2 आंकलाव सीट

आंकलाव सीट आणंद जिले में आती है। 2012 के परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई। इससे पहले ये सीट बरसद विधानसभा क्षेत्र में थी। आंकलाव सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। अभी अमित चावड़ा यहां के विधायक हैं।

3 झगड़िया सीट

गुजरात की झगडीया विधानसभा सीट पर 1962 से लेकर अब तक 13 बार चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में कांग्रेस, जनता दल, जेडीयू के साथ साथ स्थानीय बीटीपी पार्टी तक के उमम्दीवारों ने जीत दर्ज कराई है लेकिन बीजेपी इस सीट पर अब तक जीत नहीं सकी। यह सीट आदिवासी बहुल सीट है और पिछले 35 सालों से छोटू भाई वसावा जीत दर्ज कराते आ रहे हैं। छोटू भाई बीपीटी विधायक हैं और उस इलाके के आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते हैं। छोटू भाई को इलाके के आदिवासी मसीहा की तरह पूजते हैं। छोटू भाई वसावा सात बार के विधायक हैं और 2017 में उन्होंने बीजेपी के रवजी वसावा को मात दी थी।

4 गरबाड़ा सीट

दाहोद जिले की गरबाडा सीट भी आदिवासी बहुल सीट है। इस सीट पर बीजेपी ने कभी जीत दर्ज नहीं कराई। कांग्रेस के विधायक बारिया चंद्रिकाबेन छगनभाई लगातार दो बार से जीत दर्ज करा रहे हैं। 2017 में उन्होंने बीजेपी के भाभोर महेन्द्रभाई रमेशभाई को हराया था।

5 दाणीलीमड़ा सीट

दाणीलीमड़ा सीट अहमदाबाद के शहरी इलाके में आती है। इस सीट पर 1975 से कांग्रेस की जीत दर्ज हो रही है। साल 2017 में कांग्रेस के परमार शैलेष मनहरभाई ने बीजेपी के जीतेंद्र उमाकांत को करारी मात दी थी.
इस सीट पर बीजेपी कमल खिलाने को बरकरार है लेकिन कहीं न कहीं सियासी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में होने के चलते बीजेपी को हार का सामना करना पड़ता है।

6 व्यारा विधानसभा

 

गुजरात की व्यारा विधनासभा सीट। ये सीट भी आदिवासी बहुल जिले के सीट है और कांग्रेस के लिए अपराजेय सीट मानी जाती हैं। पिछले 60 सालों में इस सीट पर कांग्रेस की ही कब्जा है। देश भर में मोदी लहर के बाद भी इस सीट पर कमल नहीं खिल सका। इस सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हो चुके हैं और हर बार जीत कांग्रेस के ही खाते में आई। 2017 में कांग्रेस के गामीत पुनाभाई ढेडाभाई ने बीजेपी के चौधरी अरविंद भाई रूमसी भाई को मात दी थी।

7 महुधा सीट

गुजरात के खेड़ा जिले की इस सीट पर बीजेपी अभी तक जीत दर्ज नहीं करा सकी। इस आदिवासी बहुल सीट पर कांग्रेस की तरफ से नटवर सिंह ठाकोर छह बार विधायक रहे । 2017 में कांग्रेस ने नए चेहरे इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा नए चेहरे से भी बीजेपी हार गई। बीजेपी के भरत सिंह परमार उन्हें मात नहीं दे सके।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

बीजेपी जिन सीटों पर अभी तक जीत हासिल नहीं कर सकी उनमें से ज्यादातर आदिवासी बहुल सीटें है। बीजेपी की भरकस कोशिश है कि इस बार वो इन सीटों पर कमल खिला सके। हांलाकि सीटों के इतिहास को देखते हुए इतना तो तय है कि काम बीजेपी के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा।

Post Views: 250
Tags: Amit ShahAssembly ElectionsNarendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version