Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: महाराष्ट्र में पीएम मोदी के प्रचार का दूसरा दिन, आज करेंगे अकोला और नांदेड़ में जनसभा, सीएम डॉ.यादव आज देंगे लाडली बहनों को सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में पीएम मोदी के प्रचार का दूसरा दिन, आज करेंगे अकोला और नांदेड़ में जनसभा

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में शुक्रवार 8 नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के रण में उतर चुके हैं। 14 नवंबर तक पीएम राज्य की विभिन्न विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। कई चुनावी रैलियां करने वाले हैं। पीएम मोदी महाराष्ट्र में 14 नवंबर तक करीब 11 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीट पर मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़ में सभा करेंगे। इसके बाद मंगलवार 12 नवंबर को वे पुणे में एक रोड शो करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी चिमूर के साथ सोलापुर में चुनावी जनसभा करेंगे। गुरुवार 14 नवंबर को पीएम छत्रपति संभाजीनगर और रायगढ़ के साथ मुंबई में विशाल सभाओं को संबोधित करेंगे।

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

सीएम डॉ.यादव आज देंगे लाडली बहनों को सौगात

5000 तलवारबाज बालिकाएं बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज शनिवार 9 नवम्बर 2024 को लाडली बहनों को सौगात देने जा रहे हैं। आज शनिवार को सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर के दौरे पर रहेंगे। ज​हां नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर को रीफिल करने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी सीएम देंगे। योजना के तहत करीब 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को राशि मिलेगी।

शौर्य वीरा का भव्य आयोजन ,सीएम डॉ.मोहन यादव होंगे शामिल

तलवारबाजी के प्रदर्शन का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर में माता अहिल्या बाई की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों वीरांगना बेटियों की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। देश में पहली 5 हजार से अधिक महिलाओं का एक साथ एक समय एक स्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल होंगे। आयोजक मुस्कान भारतीय ने बताया की मुख्यमंत्री सहित बॉलीवुड की अभिनेत्री जया प्रदा भी कार्यक्रम में आ रहीं हैं। इस दौरान सामूहिक तलवारबाजी के प्रदर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

भीलवाड़ा में बाबा बागेश्वरधाम की सुना रहे कथा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जहां पर भी बाबा की कथा होती है। वहां काफी संख्या में भक्त आते हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा में भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा हो रही है। कथा करने के लिए बाबा जब हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें शुक्रवार 8 नवंबर को बाबा का दिव्य दरबार भी लगेगा।

रायपुर में अभा सड़क कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन आज

रायपुर में अखिल भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन का आज शनिवार को दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में यह अधिवेशन 11 नवंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को लेकर कहा जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरव का समय है। जिसमें देश के 2 हजार से अधिक इंजीनियर्स, विशेषज्ञ वैज्ञानिक इस अधिवेशन में शामिल हो रहे हैं। इस अधिवेशन की शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी नहीं किया था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क निर्माण के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ वैज्ञानिक के साथ अभियंता और अधिकारी भी यहां जुटे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय के साथ राज्य के ​डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल रहे।

एमपी में ठंड ने कराया अहसास

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड ने अब अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पर्वतों की रानी कहे जाने वाले पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिली। यहां प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां रतलाम में 34.2 डिग्री तापमान रहा तो वहीं पचमढ़ी करीब 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंड शहर रहा।मौसम विभाग की माने तो 15 नवंबर के बाद मध्य प्रदेश में तेज ठंड का असर देखा जाएगा। अनुमान है कि मध्यप्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की उम्मीद है। वहीं मंडला और उमरिया के साथ राजगढ़, गुना समेत कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना मौसम विभाग जता रहा।

 

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version