महाराष्ट्र में पीएम मोदी के प्रचार का दूसरा दिन, आज करेंगे अकोला और नांदेड़ में जनसभा
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में शुक्रवार 8 नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के रण में उतर चुके हैं। 14 नवंबर तक पीएम राज्य की विभिन्न विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। कई चुनावी रैलियां करने वाले हैं। पीएम मोदी महाराष्ट्र में 14 नवंबर तक करीब 11 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीट पर मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़ में सभा करेंगे। इसके बाद मंगलवार 12 नवंबर को वे पुणे में एक रोड शो करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी चिमूर के साथ सोलापुर में चुनावी जनसभा करेंगे। गुरुवार 14 नवंबर को पीएम छत्रपति संभाजीनगर और रायगढ़ के साथ मुंबई में विशाल सभाओं को संबोधित करेंगे।
सीएम डॉ.यादव आज देंगे लाडली बहनों को सौगात
5000 तलवारबाज बालिकाएं बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज शनिवार 9 नवम्बर 2024 को लाडली बहनों को सौगात देने जा रहे हैं। आज शनिवार को सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर के दौरे पर रहेंगे। जहां नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर को रीफिल करने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी सीएम देंगे। योजना के तहत करीब 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को राशि मिलेगी।
शौर्य वीरा का भव्य आयोजन ,सीएम डॉ.मोहन यादव होंगे शामिल
तलवारबाजी के प्रदर्शन का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर में माता अहिल्या बाई की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों वीरांगना बेटियों की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। देश में पहली 5 हजार से अधिक महिलाओं का एक साथ एक समय एक स्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल होंगे। आयोजक मुस्कान भारतीय ने बताया की मुख्यमंत्री सहित बॉलीवुड की अभिनेत्री जया प्रदा भी कार्यक्रम में आ रहीं हैं। इस दौरान सामूहिक तलवारबाजी के प्रदर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
भीलवाड़ा में बाबा बागेश्वरधाम की सुना रहे कथा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जहां पर भी बाबा की कथा होती है। वहां काफी संख्या में भक्त आते हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा में भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा हो रही है। कथा करने के लिए बाबा जब हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें शुक्रवार 8 नवंबर को बाबा का दिव्य दरबार भी लगेगा।
रायपुर में अभा सड़क कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन आज
रायपुर में अखिल भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन का आज शनिवार को दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में यह अधिवेशन 11 नवंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को लेकर कहा जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरव का समय है। जिसमें देश के 2 हजार से अधिक इंजीनियर्स, विशेषज्ञ वैज्ञानिक इस अधिवेशन में शामिल हो रहे हैं। इस अधिवेशन की शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी नहीं किया था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क निर्माण के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ वैज्ञानिक के साथ अभियंता और अधिकारी भी यहां जुटे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय के साथ राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल रहे।
एमपी में ठंड ने कराया अहसास
मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड ने अब अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पर्वतों की रानी कहे जाने वाले पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिली। यहां प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां रतलाम में 34.2 डिग्री तापमान रहा तो वहीं पचमढ़ी करीब 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंड शहर रहा।मौसम विभाग की माने तो 15 नवंबर के बाद मध्य प्रदेश में तेज ठंड का असर देखा जाएगा। अनुमान है कि मध्यप्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की उम्मीद है। वहीं मंडला और उमरिया के साथ राजगढ़, गुना समेत कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना मौसम विभाग जता रहा।