Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इजरायल के हमले को अमेरिका का समर्थन…बाईडेन बोले अपनी रक्षा करने अधिकार सभी को…तेल भंडार पर हमले से बचने की नसीहत

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Israel attack on Iran America Biden
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजरायल की ओर से शनिवार की सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। बताया जाता है कि यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को इजराइल में हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। इस हमले में हुए नुकसान की अब तक तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। इजरायली सेना ने अपने इस ऑपरेशन को ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला करार दिया है।

  • ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला
  • 100 मिसाइलों से किया हमला
  • निशाने पर मिसाइल फैक्ट्रियों-सैन्य अड्डे
  • ईरान के 20 ठिकाने तबाह,2 सैनिकों की मौत
  • ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल का हमला
  • हमले का बाइडेन प्रशासन ने किया समर्थन

इजरायली सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ईरान का शासन और उसके प्रॉक्सी क्षेत्र में पिछले दिनों सात अक्टूबर से सात अलग अलग मोर्चों पर इजरायल पर निरंतर हमले कर रहा है। इन हमलों में ईरानी भूमि से सीधे हमले भी शामिल हैं। वहीं इसराइल की ओर से कहा गया है कि दुनिया के दूसरे सभी संप्रभु देशों की ही तरह उसे भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है।
हालांकि इजराइल की ओर से ईरान के हमलों का जवाब देने के लिए 25 दिन बाद शनिवार तड़के जोरदार पलटवार किया। जानकारी के अनुसार तीन घंटे में करीब 20 ठिकानों पर लगातार हमले किए गए। इनमें ईरान की मिसाइल फैक्ट्री के साथ दूसरे सैन्य अड्डे शामिल हैं। तेहरान स्थित इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब भी हमला हुआ है।

Related posts

Morena train accident

मुरैना रेल हादसा: आग की झूठी सूचना ने छीनी चार जिंदगियां..मौत बनकर आई पातालकोट एक्सप्रेस..चपेट में आए यात्री

June 14, 2026
IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल की ओर से ईरान पर हमला करने के लिए 100 से अधिक फाइटर जेट्स का उपयोग किया गया। इस हमले में F-35 का भी उपयोग किया गया है। सीरिया में रडार ठिकानों पर इजराइल की ओर से शुरूआती हमले किये गये। इसके बाद ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम के साथ रडार पर हमला किया गया है। इजराइल डिफेंस फोर्स की ओर से रात करीब 2.30 बजे इसकी जानकारी दी गई। IDF प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया

इजराइल को अपनी रक्षा करने का हक—अमेरिका

ईरान पर किये गये इजराइल हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया हुआ है। इस बयान में कहा है कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा हक है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ईरान पर न्यूक्लियर साइट्स के साथ तेल भंडारों को निशाना बनाने का समर्थन नहीं करने वाला है। क्योंकि तेल भंडारों पर हमले से मिडिल ईस्ट में संघर्ष और बढ़ सकता है।बता दें अमेरिका ने इससे पहले भी इजराइल को ईरान के तेल के ठीकानों पर हमले न करने की सलाह दी थी। हालांकि शनिवार को किये गये हमलों के बाद इजराइल की ओर से कहा गया है कि उसने सिर्फ ईरान के सैन्य ठिकानों पर ही हमला किया है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 284
Tags: #Israel attack #Iran #America Biden
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version