Monday, June 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

जानें कभी खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग क्यों कर रहे विपक्ष के मुद्दों का समर्थन…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 26, 2024
in स्पेशल
0
Union Minister Bihar Hajipur Lok Sabha seat MP Chirag Paswan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में उन्हें दोबारा यह पद संभालने का अवसर मिला है। यह बैठक झारखंड की राजधानी रांची में हुई थी। वैसे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के एक-एक कदम को गौर से देखें तो यह साफ हो जाता है कि चिराग ने केंद्र की सत्ता में आने के बाद पीछे चलने के बजाए फ्रंट फुट पर रहकर खेलने का फैसला किया है। लेकिन यह फैसला किसके खिलाफ है? इस पर गौर करना होगा।
दरअसल राजनीति में हैं और खेल में हैं तो किसी ना किसी पोजिशन में खेलना तो है ही, लेकिन इस दौरान यह सवाल भी खड़ा होता है कि किसके खिलाफ खेल खेला जा रहा है। वैसे राजनीति का खेल अपने आप में अनोखा होता है। इसमें खिलाड़ी कई बार जिस टीम में होता है वह अपनी ही टीम के खिलाफ ही गोल करते नजर आता है।

  • एससी—एसटी, वक्फ, लेटरल एंट्री और जाति जनगणना
  • कई मुद्दों पर मोदी सरकार के साथ नजर नहीं आए चिराग पासवान?
  • बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं चिराग पासवान
  • चिराग फिर बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष
  • पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में लिया फैसला
  • केंद्र की सत्ता में आने के बाद फ्रंट फुट पर खेल रहे चिराग

आखिर क्या है चिराग पासवान के मन में ?

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और चिराग के समर्थक यह कह सकते हैं कि ऊपर के सभी मुद्दों पर उनका स्वतंत्र पक्ष है। इन बयानों के पीछे किसी की भी प्रेरणा काम नहीं कर रही है। उनके समर्थकों का यह दावा भी बिल्कुल सही हो सकता है। लेकिन जब एक के बाद एक लगातार ऐसे कई मुद्दों पर सत्ताधारी गठबंधन में शामिल घटक दल का स्टैंड विपक्षी रणनीति में यदि फिट हो जाए तो सियासत में सवाल तो खड़े होंगे ही। सवाल यही है कि चिराग पासवान आखिर किधर से और किस टीम की ओर से खेल रहे हैं। वे किसके खिलाफ खेल रहे हैं?

Related posts

Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026
Shooting incident in the Nagod royal family

नागौद राजघराने में गोलीकांड: रिश्तों, संपत्ति और सत्ता संघर्ष की परतें, आखिर कैसे खूनी विवाद तक पहुंचा मामला?

June 14, 2026

चिराग हो गए वोकल फॉर लोकल

ऐसा लगता है केंद्रीय मंत्री का पद मिलने के बाद चिराग पासवान राजनीति में अपने कद पर खास ध्यान दे रहे हैं। जब तक वे एनडीए गठबंधन से दूर रहे तब तक वे खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते रहे। लेकिन वे जैसे ही एनडीए गठबंधन वाली सरकार में स्थान मिला है वे ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दिया यह मंत्र चिराग पासवान ने अपना लिया है। अपनी लोकल कंस्टिट्यूएंसी के लिए वे इतने वोकल हो गए कि अब यह नारा देने वाले ही सांसत में फंसते नजर आ रहे हैं।

चिराग मिला रहे है विपक्ष के सुर में सुर !

एससी-एसटी की जातियों में उपवर्गीकरण के साथ ही वक्फ संशोधन विधेयक हो या लेटरल एंट्री से केंद्रीय सचिवालय में भर्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का मामला और अब जाति जनगणना के पक्ष में बैटिंग करते​ चिराग पासवान लगता है विपक्ष के सुर में सुर मिला रहे हैं। उन्होंने यू तो वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध नहीं किया, लेकिन संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी के पास विधेयक को भेजने की मांग करने वाले वे मोदी सरकार के अकेले मंत्री जरूर हैं। विपक्ष ने जिस तरह वक्फ विधेयक को जेपीसी में भेजने की मांग की थी। उसी तरह से उसने एससी-एसटी में उपवर्गीकरण के साथ ही लेटरल एंट्री एंट्री से सरकारी भर्तियों का विरोध भी विपक्ष ने ही किया। इन सब मुद्दों के अगुआ खासकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नजर आए। अब चिराग पासवान ने भी इन सभी मुद्दों पर राहुल गांधी वाली लाइन पकड़ ली है। अब जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे देशव्यापी जाति जनगणना करवाकर रहेंगे। तो चिराग पासवान ने भी यहां राहुल के सुर में सुर मिला दिया।

Post Views: 238
Tags: #MP Chirag Paswan#Union Minister Chirag Paswan #Bihar Hajipur Lok Sabha seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version