Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

धनतेरस आज,दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार शुरु

त्रिपुष्कर योग, शुभ मुहूर्त में करें सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 22, 2022
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश
0
धनतेरस आज,दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार शुरु
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धनतेरस आज,दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार शुरु

त्रिपुष्कर योग, शुभ मुहूर्त में करें सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी

Related posts

Queens on the Wheels

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को ह​रीझंड़ी…25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा

March 7, 2026
mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026

आज धनतेरस है। इसी के साथ रोशनी के त्योहार दीपावली की आज से शुरूआत हो गई है। धनतेरस के दिन लोग देवी लक्ष्मी और गणेश की चांदी की प्रतिमा और सोने के आभूषण खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा का भी खास महत्व है। बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए बाज़ारों में खासी रौनक दिखाई दे रही है। आज धनतेरस के साथ ही दीपावली का पांच दिवसीय त्यौहार शुरू हो जाता है। धनतेरस के बाद नरक चौदस, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा और भैयादूज का त्यौहार मनाया जाएगा। इससे पहले आज और कल यानी 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है जो 23 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। आज त्रिपुष्कर योग बन है। धनतेरस की शाम को भगवान धन्वंतरि और दीपदान भी किया जाएगा।

धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई जाती है। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। ज्‍योतिषाचार्य की माने तो मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक धनतेरस की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहें। वृषभ काल में आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

इन मंत्रों के साथ करें भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा

ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः

सूक्ष्मस्वच्छाति हृद्यांशुक परिविलसन्मौलि मंभोजनेत्रम ||

कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारू पीतांबराढ्यम

वन्दे धन्वंतरिं तं निखिल गदवन प्रौढदावाग्नि लीलम||

ॐ धन्वंतराय नमः||

आरोग्य प्राप्ति हेतु धन्वंतरि देव का पौराणिक मंत्र

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः||

26 को गोवर्धन पूजन, अन्‍नकूट,भाई दूज

ज्‍योतिषाचार्य बताते हैं कि परंपरा और तिथि के अनुसार दीपावली के दूसरे यानी अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्‍नकूट का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं है। दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्‍टूबर की सुबह 4 ण् 31 बजे से सूतक लग जाएगा। वहीं शाम 4.40 बजे से 6.32 बजे तक आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा। इस वजह से 25 अक्‍टूबर के दिन कोई त्‍योहार नहीं मनाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि अन्‍नकूट का भोग भी नहीं लगे सकेगा। गोवर्धन पूजा, अन्‍नकूट और भाई दूज का पर्व 26 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। उस दिन दोपहर में 2.42 बजे द्वितीया तिथि लग जाएगी।

दो दिन रहेगी अमावस्‍या की तिथि

वैसे तो दीपावली का त्‍योहार अमावस्‍या तिथि पर होता है लेकिन इस बार कार्तिक अमावस्‍या 24 और 25 अक्‍टूबर को होगा। यानी दोनों दिन इसका मान रहेगा। बता दें कि अमावस्‍या की तिथि 24 अक्‍टूबर की शाम को 5.04 मिनट से शुरू होगी और इसका मान 25 अक्‍टूबर की शाम 4.18 बजे तक रहेगा। ज्‍योतिर्विदों के अनुसार लक्ष्‍मी-गणेश पूजन के लिए कार्तिक अमावस्या में प्रदोष काल और अर्धरात्रि व्‍यापिनी होना शुभ होता है। इस कारण दीपावली 24 अक्‍टूबर को मनेगी। ज्‍योतिर्विद की माने तो लक्ष्‍मी पूजन स्थिर लग्‍न में करना शुभ होता है। इससे वर्ष भर मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसती है। उन्‍होंने बताया कि इस बार स्थिर वृष लग्न शाम 6.55 से रात 8.51 बजे तक है। इसके अलावा सिंह लग्‍न रात 1.23 बजे से 3.37 बजे तक होगी।

Post Views: 252
Tags: DeepawaliDhanterasfestival of lightsGaneshaGoddess Lakshmigold ornamentsLord Dhanvantarisilver idolsToday Dhanterasutensils are considered auspicious to buy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version