Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्यों खास है भारत के लिए इंटरपोल की मीटिंग?

क्यों भारत बना इंटरपोल मीटिंग का मेजबान?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2022
in दिल्ली
0
क्यों खास है भारत के लिए इंटरपोल की मीटिंग?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत बना इंटरपोल मीटिंग का मेजबान

क्यों खास है भारत के लिए इंटरपोल की ये मीटिंग

Related posts

Iran India relations

ईरान-भारत रिश्तों का सच: इतिहास की उन घटनाओं पर एक नजर, जो बताती हैं कि संबंध हमेशा सहज नहीं रहे

March 7, 2026
US Israel Attacks Iran Major

US-Israel Attacks Iran : ईरान में अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 3000 से ज्यादा ठिकाने तबाह…जानें क्या है ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

March 7, 2026

दिल्‍ली में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा का आयोजन होने जा रहा है। प्र‍गति मैदान में 18 से 21 अक्‍टूबर के बीच होने वाली इस अंतर्राष्‍ट्रीय मीटिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस महासम्‍मेलन में इंटरपोल के 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। पीएमओ के अनुसार इस महासम्‍मेलन में मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहेंगे। भारत के लिए इंटरपोल महासम्‍मेलन को बहुत खास माना जा रहा है।

भारत इंटरपोल का सबसे पुराना सदस्‍य है

भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्‍यों में से एक है। हालांकि भारत अब तक केवल एक बार 1997 में ही इंटरपोट मीटिंग का आयोजन कर सका है। 25 साल बाद भारत को एक बार फिर से इंटरपोट महासभा की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस साल भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में बता दें ये बैठक भारत के लिहाज से बहुत खास है। इंटरपोल मीटिंग के दौरान दुनियाभर के तमाम देश अपने आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले अपराधियों और ऐसे संगठनों के खिलाफ एक्शन को लेकर सामूहिक रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।  भारत इसका मेजबान है ऐसे में भारत को दुनियाभर के सामने अपनी कानून और व्यवस्था प्रणाली में सर्वोत्तम प्रैक्टिस को दिखाने का अवसर मिलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन है इंटरपोल

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय लियोनए फ्रांस में है। भारत समेत इसके कुल 194 सदस्य देश हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन माना जाता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी, लेकिन तब इसे अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक आयोग कहा जाता था। साल 1956 से इसे इंटरपोल कहा जाने लगा। भारत 1949 में इंटरपोल का सदस्‍य बना था। बता दें साल में एक बार संगठन की बैठक होती है। जिसमें इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा की जाती है। साथ ही महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाते हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त में बैइक के लिए प्रस्ताव दिया था। उस दौरान उन्होंने इंटरपोल के महासचिव जर्गन स्टॉक के साथ मुलाकात भी की थी। महासभा की मेजबानी के संबंध में प्रस्ताव दिया था। जिसके चलते 25 साल बाद भारत को एक बार फिर से इसकी मेजबानी का मौका मिल रहा है।

नशीले पदार्थों के तस्करों की खैर नहीं

इंटरपोल की मीटिंग में भाग लेने वाले सदस्यों के साथ दुनिया भर में हो रहे नए-नए अपराध के तरीकों और उनसे निपटने पर चर्चा की जाएगी। इंटरपोल के महासचिव जुर्गन स्टॉक की माने तो साइबर अपराधियों, मादक पदार्थ के सौदागरों और बाल शोषण करने वालों पर अंकुश लगाने पर इंटरपोल का ध्यान है। हम मुख्य रूप से हमारे संविधान के अनुसार सामान्य कानून अपराध पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। स्टॉक का कहना है कि बाल शोषण करने वालों, बलात्कारियों, हत्यारों, अरबों पैसा कमाने की चाहत रखने वाले मादक पदार्थ सौदागरों और साइबर अपराधियों के खिलाफ काम कर रहे हैं। इस पर इंटरपोल का मुख्य ध्यान है। दुनिया भर में ज्यादातर यही अपराध होते हैं। इसलिए इंटरपोल मौजूद है। ऐसे में जो क्रिमिनल नार्को टेररिज्म, इस तरह के अपराध कर विदेशों में बैठे हैं उनके लिए मुश्किल होने वाली है। इंटरपोल की बैठक में शामिल होने वाले सदस्य देशों के साथ दुनिया भर में हो रहे नए.नए अपराध के तरीकों और उनसे निपटने पर मंथन किया जाएगा।  दुनिया भर में ज्यादातर यही अपराध होते हैं। इसलिए इंटरपोल मौजूद है। ऐसे में जो क्रिमिनल नार्को टेररिज्मए इस तरह के अपराध कर विदेशों में बैठे हैं उनके लिए मुश्किल होने वाली है।

आतंकवाद पर इंटरपोल की भूमिका

राज्य प्रायोजित आतंकवाद जैसी किसी भी गतिविधि को रोकने में अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन कोई भूमिका नहीं निभाता है। क्या वैश्विक निकाय आतंकवाद का समर्थन करने वाले और आतंकवाद के आरोपियों को पनाह देने वाले देशों की कार्रवाई पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाएगा। इस सवाल के जवाब में स्टॉक का कहना है इस संबंध में बहुत विशिष्ट और ठोस भूमिका नहीं निभा रहे हैं। अगर कोई राज्य प्रायोजित गतिविधि है तो इंटरपोल कोई काम नहीं कर रहा है।

भारत 1949 से है इंटरपोल का सदस्य

ब्ता दें इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। जिसकी स्थापना 1923 में हुई थी। इसमें भारत समेत 194 देश शामिल हैं। 1949 में भारत ने इस संगठन की सदस्यता ली थी। हमारे देश में इंटरपोल से तालमेल की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है। सीबीआई,  इंटरपोल और देश की अन्य जांच एजेंसियों के बीच नोडल एजेंसी के रूप में काम करती है।

Post Views: 235
Tags: 18 to 21 October194 Member Countries75th anniversary of independenceActioncollective strategycriminalsDelegationGeneral ConferenceInternational MeetingInterpolPMOPragati MaidanPrime Minister Narendra ModiWhy is this meeting of Interpol special for India? Interpol's 90th Annual General Assembly in Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version