Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज, ग्वालियर में यहां होगा पंचतत्व में विलीन होंगी राजमाता…जय विलास पैलेस से निकलेगी अंतिम यात्रा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Jai Vilas Palace Rajmata Madhavi Raje Scindia funeral Gwalior Chhatri Complex Funeral
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की पत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे के निधन के बाद से राजघराने के सदस्यों के साथ ग्वालियर के लोग भी शोक में डूबे हुए हैं। बुधवार को दिल्ली के एम्स में राजमाता ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली, वे 76 वर्ष की थीं। उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया जा रहा है। यहां ग्वालियर में दोपहर करीब तीन बजे तक अंतिम दर्शन होंगे। इसके बाद सिंधिया रियासत के छत्री मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजमाता माधवी राजे के पति स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की समाधि स्थल के नजदीक ही एक विशाल चबूतरे पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • दिवंगत राजमाता माधवी राजे का अंतिम संस्कार आज
  • ग्वालियर में माधवराव के पास पंचतत्व में विलीन होंगी राजमाता
  • दोपहर करीब तीन बजे तक ग्वालियर में होंगे अंतिम दर्शन
  • श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे कई वीवीआईपी

1966 में हुई थी माधव राव सिंधिया और माधवी राजे की शादी

दिवंगत राजमाता माधवी राजे सिंधिया नेपाल की रहने वालीं थीं। माधव राव सिंधिया के साथ 8 मई 1966 में माधवी राजे सिंधिया का विवाह हुआ था। ग्वालियर राजघराने की राजमाता रहीं माधवी राजे सिंधिया कभी नेपाल की राजकुमारी थीं। माधवी राजे सिंधिया को नेपाल में उनके मायके में शादी से पहले प्रिसेंज किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से बुलाते थे। वहीं माधव राव सिंधिया की मां राजमाता सिंधिया के स्वर्गवास के बाद ग्वालियर में माधवी राजे सिंधिया को लोग राजमाता के नाम से ही बुलाते थे। राजमाता का अंतिम संस्कार छत्री परिसर में उसी स्थान पर किया जाएगा जहां उनके पति माधव राव सिंधिया का अंतिम संस्कार किया गया था। राजमाता की अंतिम यात्रा में देशभर से बड़ी संख्या में वीवीआईपी और लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जय विलास पैलेस से निकलेगी अंतिम यात्रा

राजमाता माधवी राजे का पार्थिव शरीर जयविलास पैलेस स्थित रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां लोग पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो सिंधिया परिवार की छत्री परिसर पहुंचेगी। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजमाता माधवी राजे के पति स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की समाधि के पास ही विशाल चबूतरा तैयार किया गया है। जहां पर हिंदू रीति-रिवाज और मराठा पद्धति से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई राजघराने

माधवी राजे के अंतिम संस्कार में कई राजघरानों के सदस्य शामिल होंगे। जिनमें नेपाल शाही परिवार के साथ ही गुजरात के गायकबाद शाही परिवार, पटियाला शाही परिवार, जम्मू और कश्मीर शाही परिवार, त्रिपुरा शाही परिवार, धौलपुर शाही परिवार के सदस्य और समथर एस्टेट सहित छोटे शाही परिवारों के सदस्यों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई वीवीआईपी लोगों के पहुंचने की भी संभावना है। जिसके चलते थीम रोड को विशेष निगरानी में लिया जाकर बड़ी संख्या में पुलिसबल तेनात किया गया है। वहीं स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की समाधि से सटे मैदान की साफ सफाई के साथ ही वहां विशाल चबूतरे का भी निर्माण किया जा चुका है। जिस पर सिंधिया राजवंश की परंपरा के अनुसार राजमाता माधवीराजे सिंधिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजमाता के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार से ही सक्रिय हो गए हैं।

Post Views: 699
Tags: #Funeral of Rajmata Madhavi Raje Scindia#Gwalior Chhatri Complex Funeral#Samadhi of late Madhavrao ScindiaJai Vilas Palace
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version