Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: मां के बाद पिता अखिलेश के लिए वोट मांग रहीं अदिति..! कन्नौज के लोगों को याद दिला रहीं सपा सरकार के काम

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Samajwadi Party supremo Akhilesh Yadavs daughter Aditi Yadav contesting Lok Sabha elections from Kannauj seat Dimple Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी सुर्खियों में आ गईं हैं। पिछले दिनों उन्हें मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अपनी मां ओर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करते देखा गया था। वे अपनी मां के ससंदीय क्षेत्र मैनपुरी की गलियों में घूम-घूमकर सपा के लिए समर्थन जुटा रहीं थीं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान के बाद अब अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव का प्रचार कर रही हैं। इसके लिए वे यूपी की कन्नौज सीट पर पहुंच गईं हैं। अदिति यादव कन्नौज में लोगों के बीच जा जाकर आने वाली 13 मई को सपा के चुनाव निशान साइकिल का बटन दबा कर वोट करने की अपील कर रही हैं।

 कन्नौज लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब चौथे चरण की तैयारी है। जिसमें 13 मई को मतदान होना है। इस चरण में यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां वोटिंग होगी। कन्नौज में सपा के अखिलेश यादव और बीजेपी के सुब्रत पाठक के बीच मुकाबला है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपनी मां और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार के बाद अब अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव अपने पिता के लिए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं। अदिति यादव ने सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक तो की ही उनसे मिलने के बाद कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर उन्होंने जनसंपर्क भी किया और चौपाल लगाकर पिता अखिलेश यादव के पक्ष में वोट मांगे। जनसभाओं में अदिति कहती हैं यहां की जनता ने नेताजी को चुना, मम्मी यानी डिंपल यादव और पापा अखिलेश यादव को चुना। इससे पहले 2014 में मम्मी के साथ यहां आई थी। अब वे दस साल बाद पिता के लिए आप लोगों के बीच आकर वोट मांग रहीं हूं। अदिति कहती हैं। यहां यूपी में जब सपा सरकार थी तब सरकार द्वारा बहुत से विकास कार्य कराए गए हैं। इसलिए अब इन विकास कार्यों को देखते हुए ही 13 मई को लोकसभा चुनाव में साइकिल पर बटन दबाकर पिता को जिताने का काम करें।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अदिति यादव का कहना है साल 2003 में जब यूपी में सपा सरकार थेी तो कन्नौज में मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ गया था। साल 2012 में भी जब यहां सपा सरकार में बहुत सारे विकास कार्य कराये गए। इसी विकास को जारी रखने के लिए आप लोग 13 तारीख को समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करिएगा।

Post Views: 672
Tags: #Aditi Yadav#contesting Lok Sabha elections#Kannauj seat#Samajwadi Party supremo Akhilesh Yadavdimple yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version