Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

पीएम का एमपी पर फोकस…! एक महीने के भीतर प्रधानमंत्री का 7वां दौरा…निमाड़ अंचल में करेंगे जनसभा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 5, 2024
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi Khargone Khandwa Dhar MP Lok Sabha Election Mission 29
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आज रविवार की शाम थम जाएगा। स्टार प्रचारक अब चौथे चरण को लेकर प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे। चौथे चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है ठीक वैसे-वैसे ही यहां मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर पहुंच रहा है। सोमवार 7 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरगोन में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं। इसे लेकर पार्टी जहां संगठन स्तर पर तैयारी में जुटी है, वहीं प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं।

  • PM मोदी की 7 मई को होगी चुनावी सभा
  • खरगोन में होगी चुनावी सभा
  • नवग्रह मेला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित
  • मेला ग्राउंड में बनेगा दक्षिणी मुखी मंच
  • पार्टी के नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा
  • 1 लाख से अधिक लोगों को बांटे गए आमंत्रण पत्र
  • PM मोदी,BJP प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट
  • प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के लिए मांगेंगे वोट
  • खरगोन,खंडवा,बड़वानी में आदिवासी वोटर्स को साधेंगे

वैसे एमपी की राजनीति में आदिवासी समुदाय की अहम भूमिका रही है। मालवा-निमाड़ हो या इंदौर-उज्जैन संभाग यहां चुनाव में जीत हार आदिवासी मतदाताओं के हाथ में ही होती है। यहां पर आदिवासी समुदाय की अच्छी खासी जनसंख्या है। इसी के चलते लोकसभा चुनाव में भी मध्य प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने यहां फोकस कर रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार 7 मई को जहां धार जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं वे खरगोन में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। धार में पीएम मोदी दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल यह सभा यहां 27 अप्रैल को होना थी, जो कुछ कारणों से स्थगित कर दी गई थी। गौरतलब है कि पीएम की जनसभा स्थल को खास तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल भव्य रूप से सजाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। इधर खरगोन में भी पीएम की सोमवार के दिन नवग्रह मेला ग्राउंड पर सभा होने जा रही है। लोकसभा चुनाव के समर को लेकर पीएम नरेन्‍द्र मोदी एमपी में एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम पीएम 7 मई को मध्यप्रदेश के निमांड अंचल के खंडवा और खरगोन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का एक महीने के भीतर ही मध्य प्रदेश में ये सातवां दौरा है।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

चौथे चरण में 13 मई को मतदान

दरअसल लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश के खंडवा और खरगोन लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। बता दें चौथे चरण में मालवांचल की लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई होने वाले इस चौथे चरण में रतलाम, धार, इंदौर, देवास, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

 

Post Views: 410
Tags: #Mission 29#MP Lok Sabha Election#pm in Khandwa pm in Dhar#PM in mp #PM in Khargone
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version