Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

आईपीएल T20 की तर्ज पर मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग… यह स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे मैदान में पर अपना जलवा

DigitalDesk by DigitalDesk
April 17, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
On the lines of IPL star players will show their talent on the field in Madhya Pradesh Premier League also
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अब ग्वालियर चीता, जबलपुर लॉयन, भोपाल लेपर्ड क्रिकेट के मैदान में दहाड़ने को तैयार हैं। दरअसल ग्वालियर में पहली बार मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा है। जीडीसीए के उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने जानकारी दी और बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वंचित लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बेहतर‌ प्लेटफार्म देने‌ के लिए किए जा रहे‌ इस आयोजन में मध्यप्रदेश की पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

  • IPL की तर्ज पर होगा MPL का आगाज
  • मैदान पर खेलते नजर आएंगे स्टार भारतीय खिलाड़ी
  • जून में आम चुनाव के बाद टूर्नामेंट का आयोजन
  • IPL की तर्ज पर एमपी में शुरू होगा MPL
  • ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ GDCA का आयोजन
  • टूर्नामेंट में होंगी पांच टीमें शामिल
  • भोपाल लेपर्ड्स, रीवा जगुआर, जबलपुर लायंस
  • मालवा पैंथर्स और ग्वालियर चीता शामिल हैं
  • किस टीम में होंगे आवेश,वेंकटेश और पाटीदार अभी क्लियर नहीं

महानआर्यमन ने किया दादा माधवराव के संस्मरणों का उल्लेख

इस समय T20 लीग का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोलता नजर आ रहा है। फैंस को हर दिन आईपीएल टी 20 में रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब IPL के बाद मध्यप्रदेश की धरती पर MPL का रोमांच देखने को मिलेगा। ग्वालियर के मैदान पर जिसकी जल्द शुरुआत होने वाली है। GDCA का लक्ष्य मध्यप्रदेश में भी केएससीए महाराजा और तमिलनाडु प्रीमियर लीग जैसी T20 लीग की तर्ज पर भरती प्रतिभाओं को मौका देने का है। ग्वालियर स्थित शंकरपुर में बने ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। बता दें आईपीएल T20 की तर्ज पर एमपीएल यानि मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग का आयोजन जीडीसीए करने जा रहा‌ है। प्रदेश के प्रमुख व्यावसायिक घरानों के सहयोग से आयोजित होने वाले एमपीएल सिंधिया कप को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्वालियर में एमपीएल का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। जीडीसीए उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने अपने दादा जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के संस्मरणों का उल्लेख करते हुए कहा माधवराव सिंधिया ने क्रिकेट खिलाड़ियों को रोजगार देने का काम किया था। अब एमपीएल मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों के लिए ने अवसर तैयार करेगा।

Related posts

राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026

खिलाड़ियों को नाम ही नहीं प्रसिद्धि के साथ पैसा भी मिलेगा

महाआर्यमन ने कहा पहली बार होने जा रहे इस एमपीएल का आयोजन ग्वालियर के शंकरपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं होगा। इसमें आईपीएल की तरह मध्यप्रदेश के बड़े व्यावसायिक घरानों को भी आमंत्रित किया है। यह घराने अपनी अपनी टीम क्रिकेट के इस महाकुंभ में उतारेंगे। जिससे उभरते खिलाड़ियों को नाम ही नहीं प्रसिद्धि के साथ पैसा भी मिलेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में IPL की तर्ज पर ही MPL का भी आगाज होने वाला है। इस आयोजन में भारत के जानेमाने खिलाड़ी पिच पर खेलते नजर आने वाले हैं। इन खिलाड़ियों में रजत पाटीदार, आवेश खान और वेंकटेश अय्यर जैसे नाम शामिल हैं। बता दें यह सभी मध्य प्रदेश के शीर्ष क्रिकेटर हैं। तीनों पहली मध्य प्रदेश लीग में मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आएंगे।

Tags: #IPL T 20#Madhya Pradesh Premier League#MPL T 20Star Player
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version