Wednesday, May 28, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

कांग्रेस के बैंक खाते सीज हैं फिर भी प्रत्याशी कर रहे हैं दावा..चांद तब बनवा देंगे सोने की सीढ़ी

DigitalDesk by DigitalDesk
April 12, 2024
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Congress bank accounts seized Chand Gold Ladder Congress candidate Jodhpur Karan Singh Uchiarada
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए कई नए नए वादे और दावे करते हैं। एक प्रत्याशी ने जो वादा अपने चुनाव क्षेत्र की जनता से किया है वो सबसे अलग है। अभी तक आपने प्रेम प्रसंग में ही प्रेमी कभी चांद तो कभी तारे तोड़कर लाने की बात करते सुना होगा। लेकिन कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद वे चांद तक सोने की सीढ़ी बना देंगे। अब अगर वे चुनाव जीत गए तो क्या वाकई में वादा पूरा कर पाने की ताकत उनमें है। जिस पार्टी के बैंक खाते आयकर विभाग सीज कर चुका उसके एक प्रत्याशी का यह वादा लेकर क्षेत्र के मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने किया वादा
  • चांद तक सोने की सीढ़ी बनाने का किया वादा
  • जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं करण सिंह उचियारड़ा
  • करण सिंह उचियारड़ा ने कसा बीजेपी पर तंज
  • 2047 तक विकसित देश वाले वादे पर कसा तंज
  • कहा- बीजेपी बना रही है जनता को मूर्ख
  • कहा- आपको मूर्ख बनाकर ले जाएंगे आपका वोट
  • मूर्ख बनाकर वोट लेंगे और देश को खतरे में डालेंगे
  • ऐसा है तो उनकी स्कीम भी मतदाता को करना होगा विश्वास
  • चांद तक सीढ़ी 30 साल में बनेगी,तब तब देना होगा मुझे वोट-प्रत्याशी

जी हां हम बात कर रहे हैं जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा की। करण सिंह ने बीजपी पर जमकर तंज कसा और कहा कि अगर वो कहते हैं 2047 तक विकसित देश बनाएंगे। उचियारड़ा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पुराने वादे तो पूरे किए नहीं। अब वो नए वादे कर रही हैं। अगर इसी आधार पर मतदान होना है तो वे भी कहते हैं कि अगर चुनाव जीता तो चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा देंगे।

Related posts

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

May 27, 2025
सोने की चमक बढ़ी: 27 मई को भाव में आई तेजी, जानिए आज का रेट

सोने की चमक बढ़ी: 27 मई को भाव में आई तेजी, जानिए आज का रेट

May 27, 2025

जोधपुर कांग्रेस प्रत्याशी का BJP पर तंज

दरअसल राजस्थान के जोधपुर से कांग्रेस ने करण सिंह उचियारडा को प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने बीजेपी के 2047 का देश बनाने वाले बयान पर करारा तंज कसा है और कहा कि मउनके पास भी एक अच्छी योजना है। वे यहां जोधपुर से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा देंगे। जिससे हिंदुओं को उनके भगवान और मुसलमानों को उनके अल्लाह मिल जाएंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा कहते हैं बीजेपी ने साल 2014 और इसके पांच साल बाद 2019 में जो वादे किए थे वो आज भी अधरे हैं। अब 2024 में बीजेपी वाले कह रहे हैं कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे। बता दें जोधपुर से फिलहाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बीजेपी के सांसद हैं। गजेन्द्र सिंह ने पिछली बार 2019 में जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव में परास्त किया था। इस बार कांग्रेस के टिकट पर करण सिंह उचियारड़ा मैदान में उतरे हैं।

2027 तक 100 साल के हो जाएंगे मोदी जी

उचियारड़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा साल 2047 में गजेन्द्र सिंह शेखावत की उम्र 80 साल हो जाएगी और मोदी जी की उम्र 100 साल हो जाएगी। उचियारड़ा ने कहा बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह सोच लिया है कि इन्हीं के आधार वोट मिलना है तो उनके पास एक बहुत अच्छी योजना है। यह योजना हिंदू भाई के लिए भी है और मुसलमान भाई के लिए भी है। वे यहां से जोधपुर से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनायेंगे। चांद पर जाकर ऐसा काम करेंगे कि आप सभी को भगवान श्रीराम मिलेंगे। मुसलमान भाईयों को अल्लाह मिल जाएंगे। सबको अपने भगवान मिल जाएंगे। इतना ही नहीं चांद से वापस आने के लिए भी वे सीढ़ी बनवाएंगे। आगे कहा लेकिन इसके लिए करीब 30 साल का वक्त लगेगा। ऐसे में तब तक उन्हें वोट देना होगा। 30 साल बाद जब वे 80 साल के हो जाएंगे और फिर जब वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने तंस कसते हुए कहा या तो आप विकास वाली मेरी स्कीम पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी पर स्कीम पर भरोसा कर लो।

Post Views: 159
Tags: #Chand Gold Ladder#Congress bank accounts seized#Karan Singh UchiyardaCongress CandidateJodhpur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

मुख्य समाचार
A historic step towards self reliant India Know what is India AMCA plan

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जानें क्या है भारत का AMCA प्लान …जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन की नींद

मुख्य समाचार
Baba Tameshwarnath Dham

UP को मिला एक और भव्य तीर्थस्थल…जानें क्या है बाबा तामेश्वरनाथ धाम की खासियत… क्यों बनाया जा रहा “अयोध्या-काशी” जैसा केंद्र

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 27, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version