Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Amit Shah in Gwalior : 16 अक्टूबर को ग्वालियर में होंगे अमित शाह, जयविलास पैलेस में होगा स्वागत

DigitalDesk by DigitalDesk
October 13, 2022
in मुख्य समाचार
0
Amit Shah in Gwalior : 16 अक्टूबर को ग्वालियर में होंगे अमित शाह, जयविलास पैलेस में होगा स्वागत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर होंगे। सिंधिय महल (जयविलास पैलेस) में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। 400 कमरे वाले जयविलास पैलेस में शाह पहली बार जा रहे हैं ऐसे में ये मौका बेहद खास होने वाला है। गृहमंत्री जयविलास पैलेस के बाद ग्वालियर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सिंधिया पहुंचे ग्वालियर

बता दें कि 16 अक्टूबर को ग्वालियर में एयरपोर्ट के विस्तार का शिलान्यास है। इसके लिए बुधवार रात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि यह एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के मार्गदर्शन में होने जा रहा है।

अमित शाह के लिए तैयार हुआ खास मैन्यू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर में राजमाता विजयराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार कार्यक्रम के बाद मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन अमित शाह सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में डेढ़ घंटे तक रुकेंगे और लजीज व्यंजन का स्वाद भी चखेंगे। अमित शाह की मेजबानी के लिए सिंधिया द्वारा खास खाने का मैन्यू तैयार कराया गया है।

डेढ़ घंटे तक सिंधिया महल में रहेंगे शाह

शाह ग्वालियर एयरपोर्ट पर 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उतरेंगे। इसके बाद सीधे भूमिपूजन स्थल पर जाएंगे। यहां करीब 10 मिनट शिलान्यास का कार्यक्रम चलेगा जिसे मेले में आयोजित कार्यक्रम में लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद मेले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे जयविलास पैलेस पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे रूकेंगे जबकि शाम 7 बजे एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना बाकी है।

अन्य मुख्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें….

Post Views: 656
Tags: Amit ShahGwalior NewsJay Vilas PalaceJyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version