Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

लोकसभा चुनाव : सियासी गर्मी में पिघलने लगी बर्फ-सचिन पायलट बोले हैं वे 100 % करेंगे गहलोत के बेटे का प्रचार

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2024
in जयपुर, दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections Congress General Secretary Sachin Pilot Jalore Lok Sabha Seat Vaibhav Gehlot Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सियासी मतभेद किसी से छुपे नहीं हैं। लेकिन चुनावी गर्मी में लगता है दोनों के रिश्तों के बीच जमी मदभेद की बर्फ पिघलने लगी है।

  • वैभव गहलोत के लिए 100% करुंगा प्रचार
  • अपने वरिष्ठ सहयोगी के बेटे वैभव गहलोत के लिए करेंगे प्रचार
  • अशोक गहलोत के बेटे हैं वैभव गहलोत
  • जालौर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं वैभव गहलोत
  • सचिन पायलट का दावा 2004 की पुनरावृत्ति संभव
  • जुमलों और अति आत्मविश्वास की राजनीति की सीमा

सचिन पायलट ने गहलोत के साथ अपने मतभेदों को लेकर कहा है कि अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना पार्टी के हित में था। उन्होंने यह भी कहा कि वे अशोक गहलोत के बेटे और जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत के लिए सौ फीसद प्रचार करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जो सार्वजनिक जीवन के एक व्यक्ति के लिए अशोभनीय हों। उन्होंने कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जो अपमानजनक हो क्योंकि बचपन से ही उन्हें ये मूल्य सिखाए गए कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उन्होंने इसे हमेशा बनाए रखा है। माफ करो और भूल जाओ’ के मंत्र पर जोर देते हुए

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

‘भूल चुका हूं निकम्मा-नकारा जैसे तंज’

सचिन पायलट ने पिछले साल दिल्ली में हुई बैठक को याद किया जब वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठे थे। इस दौरान उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा गया था। उनसे माफ़ करने और सबकुछ भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा गया था। लिहाजा उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया और यही कांग्रेस पार्टी और राजस्थान के लिए समय की मांग थी। पायलट ने यह सवाल पूछे जाने पर कि वे राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ अपने पिछले मतभेद और 2020 में गहलोक के निकम्मा-नकारा जैसे तंज को कैसे दूर करेंगे पर कहा उन्होंने उसी सिक्के में जवाब देने में कोई फायदा नहीं देखा और उकसाए जाने से इनकार कर दिया। पायलट कहते हैं उन्होंने नाम पुकारने के बजाय गरिमा और अनुग्रह के रास्ते को चुना। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाने और हमेशा आगे बढ़ने का निर्णय किया। सचिन पायलट ने कहा यह कांग्रेस की बेहतरी के लिए है। उनके राज्य की बेहतरी के लिए है और निश्चित रूप से उनकी बेहतर के लिए भी है।

‘जनता दोहरायेगी 2004 वाला इतिहास’

सचिन पायलट ने चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा साल 2004 के लोकसभा चुनाव का इतिहास 2024 में भी दोहराए जाने की संभावना नजर आ रही है। अधिकतर लोगों के बीच नाराजगी देखते हुए 2004 की पुनरावृत्ति बहुत संभव है। मीडिया में जो नहीं देखते हैं वह जमीन पर वास्तविक भावना है। बीजेपी के जुमलों और अति आत्मविश्वास की इस राजनीति की अपनी सीमाएं हैं।

Post Views: 413
Tags: # Congress General Secretary Sachin Pilot#Jalore Lok Sabha Seat#Vaibhav GehlotAshok GehlotLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version