Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

I.N.D.I.A ब्लॉक में कांग्रेस का दोयम दर्जा…गठबंधन के दलों ने नहीं किया ‘बड़ा दिल’, कमजोर रही देश की सबसे पुरानी पार्टी

DigitalDesk by DigitalDesk
April 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections India Bloc Congress Alliance Party Seat Sharing Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Lalu Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर नजर आ रही है। जिन राज्यों में उसे कभी गठबंधन में भाई की भूमिका में होना चाहिए था वहां भी गठबंधन में एकता के नाम पर कांग्रेस के हाथ बंधे दिखाई नजर आ रहे हैं। इसके ठीक उलट बिहार से यूपी तक और तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक क्षेत्रीय दलों ने उसपर अपना भरपूर दबदबा बना लिया है और कांग्रेस विकल्प विहीन नजर आ रही है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के हाथ में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व
  • सीट शेयरिंग के दौरान कांग्रेस दिखे मायूस
  • यूपी, बिहार में हो गया कांग्रेस के साथ खेला
  • पश्चिम बंगाल में टीएम लड़ रही सभी सीट पर चुनाव
  • महाराष्ट्र में भी डाँवाडोल हो रही कांग्रेस की नाव
  • उद्धव के आगे बेवश नजर आ रहे खड़गे
  • महाराष्ट्र में कांग्रेस का दोनों सहयोगियों से है बड़ा दल
  • बिहार में सीट देने के लिए लालू नहीं हुए टस से मस

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी के साथ आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चलते इंडिया ब्लॉक का औपचारिक नेतृत्व भले ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में हों लेकिन कई महत्वपूर्ण प्रदेशों मं सीट शेयरिंग पर तालमेल के दौरान कांग्रेस महज पिच्छलग्गू की भूमिका में ही दिखाई दे रही है।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश

October 20, 2026

लालू नहीं मानी कांग्रेस की बात

सीट शेयरिंग में बिहार की सीटों का बंटवारा लालू यादव की मर्जी से हुआ। यानी कांग्रेस की नहीं लालू की बिहार चली। महागठबंधन की ओर से लोकसभा की 40 सीटों पर भले ही औपचारिक बंटवारे का ऐलान किया गया हो लेकिन लालू यादव और उनकी आरजेडी ने कई सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर यह संकेत दे दिया था कि गठबंधन का कंट्रोल अभी उन्हीं के हाथों में है। लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा की जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए उनमें कई सीट ऐसी हैं जिसपर कांग्रेस अपनी दावेदारी जता रही थी। लेकिन कांग्रेस को सीट देने के लिए लालू टस से मस नहीं हुए।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को किया जा रहा दरकिनार

बिहार के साथ तमिलनाडु में सीट शेयरिंग पर दूसरे दलों की मनमर्जी की बात तो समझ में आती है। क्योंकि कांग्रेस राजनीतिक रूप से यहां अपनी प्रमुख सहयोगी पार्टी की पार्टनर है। लेकिन, महाराष्ट्र में तो कांग्रेस का दोनों सहयोगियों शिवसेना यूबीट और एनसीपी एससीपी से बड़ा राजनीतिक संगठन है। लेकिन यहां भी उद्धव ठाकरे भिवंडी, सांगली, मुंबई साउथ सेंट्रल के साथ मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट देने को राजी नहीं है। बल्कि उद्धव ठकारे ने तो सांगली के साथ मुंबई साउथ सेंट्रल के लिए पार्टी प्रत्याशी तक घोषित कर दिए। कांग्रेस नेता के की माने तो केंद्रीय नेतृत्व क्षेत्रीय पार्टियों को नाराज नहीं करना चाहता। क्योंकि संभावनाओं को लेकर कांग्रेस सतर्क है। ज्यादा दबाव डालने की स्थिति में ये पार्टियां कहेंगी कि राष्ट्रीय पार्टी और मुख्य विपक्ष दल के तौर कांग्रेस बड़ा दिल नहीं दिखा रही है।

उत्तरप्रदेश में सपा ने कांग्रेस की सीट तय की

उत्तरप्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के सामने कांग्रेस एक तरह से हाशिए पर ही नजर आ रही है। शुरूआत में सपा ने अपनी ओर से घोषणा कर दी कि कांग्रेस को राज्य की 11 सीट दी जाएंगी। इसके बाद उसने ऐसी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए जो कांग्रेस मांग रही थी। 17 सीट सपा ने तब छोड़ी जब जयंत चौधरी की आरएलडी इंडिया ब्लॉक से बाहर चली गई। इतना होने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश ने कांग्रेस के लिए कई सीटें नहीं छोड़ीं। जिन पर कांग्रेस दावा कर रही थी। फिर चाहे वो फर्रुखाबाद हो या भदोही, श्रावस्ती, जालौन और लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट हैं। जबकि इन सीटों में से कुछ सीट पर कांग्रेस 2009 में चुनाव जीत भी चुकी है।

Tags: #Bharat Bloc Congressakhilesh yadavallianceLalu Prasad YadavLok Sabha ElectionsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version