गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण में केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में अंतरिम राहत की मांग कोर्ट से की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में कहा है कि वे दिल्ली शराब नीति मामले की जांच में जांच ऐजेंसियों का सहयोग को तैयार हैं, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय को उन्हें गिरफ्तार करने से रोका जाए। बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को इस केस में आज गुरुवार 21 मार्च को 9वीं बार समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है।
अरुणाचल प्रदेश में दो लगे भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार तड़के एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के अरुणाचल प्रदेश में दो बार भूकंप आया। भूकंप का पहला झटका 3.7 तीव्रता का 01 बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में भूकंप का केन्द्र था। वहीं पहला झटका लगने के लगभग दो घंटे बाद सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरा भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। साथ ही केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में इसका केन्द्र था।
झारखंड में पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने झारखंड में एक बार फिर दबिश डाली है। राज्य के कई राजनेताओं पर कार्रवाई करने के बाद ईडी ने अब राज्य की पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की ये छापेमारी उनके तुपुदाना स्थित ठिकानों पर की जा रही है। हालांकि अब तक ये खुलासा नहीं हो सका है कि छापेमारी किस वजह से हो रही है।
लोकसभा चुनाव — कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज
- लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का होगा एलान
- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश की अन्य सीटों पर चर्चा
- मध्यप्रदेश के बचे हुए 18 प्रत्याशियों पर होगा मंथन
- बड़े नेताओं को चुनाव लडाने पर केंद्रीय नेतृत्व का विचार
- कांग्रेस आज जारी कर सकती है मप्र के 18 प्रत्याशियों की सूची
- ताइवान का दावा—पिछले 24 घंटों में ताइवानी वायुक्षेत्र के आसपास देखे गए चीन के 32 युद्धविमान।
- जहरीली शराब का कहर—पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का सेवन करने से अब तक 6 लोगों की मौत।
- अमेरिकी राजनयिक का बड़ा बयान— पाकिस्तान हाल ही में हुए आम चुनावों की जांच करें।
- भूकंप से डोली महाराष्ट्र की धरती— हिंगोली में एक के बाद एक लगे भूकंप के दो झटके
- अर्जेंटीना में डेंगू का कहर— अब तक सामने आए एक लाख से अधिक डेंगू के मामले।
- दिल्ली में हादसा— कबीर नगर इलाके में ढही दो मंजिला इमारत। हादसे में 2 लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर ।





