Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: क्या मुरादाबाद में पूरी होगी राहुल की मुराद …पश्चिम यूपी की इन 27 सीटों पर I.N.D.I.A की नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
West UP Moradabad Congress India Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi Priyanka Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। यह यात्रा इस समय उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों खासतौर पर पश्चिमी यूपी में घूम रही है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। जिनमें से 27 सीट इसी ​पश्चिमी यूपी में शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां पूरी ताकत लगा रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए बहन प्रियंका गांधी भी मैदान में आ गई हैं। पश्चिम यूपी के मुरादाबाद में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। दोनों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की। राहुल और प्रियंका दोनों भाई-बहन शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस की यात्रा में एक साथ नजर आए। मुरादाबाद पहुंचने पर राहुल गांधी और प्रियंका का उत्साहित लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

  • यूपी के पश्चिम क्षेत्र पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • यूपी में पहली बार यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
  • यात्रा में राहुल का साथ देने पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका
  • मुरादाबाद पहुंचे राहुल और प्रियंका
  • खुली जीप में बैठ दोनों ने की लोगों से मुलाकात
  • प्रियंका गांधी अमरोहा, बुलंदशहर, संभल और अलीगढ़ भी जाएंगी
  • हाथरस और आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा में रहेंगी
  • आंदोलन के साथ महंगाई और बेरोजगारी को बनाया मुद्दा

अखिलेश यात्रा भी होंगे यात्रा में शामिल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुरादाबाद से अमरोहा और संभल के साथ बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस के बाद आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट तक की यात्रा एक साथ करेंगे। वहीं राहुल और प्रियंका गांधी के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नजर आएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

5 मार्च को बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने आगे का रोडमैप बताते हुए कहा यात्रा आगरा पहुंचेगी। जहां उम्मीद है कि अखिलेश यादव भी साथ होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते 26 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली में पार्टी की बैठकों के चलते ब्रेक होगा। इसके बाद राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का भी कार्यक्रम है। ऐसे में यात्रा 2 मार्च को फिर से राजस्थान के धौलपुर से प्रस्थान करेगी। इसके बाद 5 मार्च को राहुल गांधी मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे।

पश्चिम यूपी की 27 सीटों का सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से 27 सीट पश्चिमी यूपी में शामिल हैं। 2019 के आम चुनाव में इनमें से 8 सीटों पर गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। जबकि 19 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। वहीं सपा और बसपा ने चार चार सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी। खास तौर पर मुरादाबाद मंडल में लोकसभा इन सीटों पर गठबंधन का जादू छाया रहा था। मुरादाबाद और रामपुर के साथ संभल में सपा का झंडा लहराया था। वहीं अमरोहा में बीएसपी के दानिश अली ने जीत हासिल की थी। उधर सहारनपुर में भी बसपा को जीत मिली थी। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर भी बसपा जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।

जयंत चौधरी को मिली थी इस सीट पर हार

इसके अलावा पश्चिमी यूपी के तीन सीट मुजफ्फरनगर, कैराना और बागपत ऐसी थीं जिन पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। बता दें मुजफ्फरनगर से तत्कालीन आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह को चुनाव मैदान में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि बागपत से उनके बेटे और उस समय आरएलडी के उपाध्यक्ष रहे जयंत चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की ​थी। सहारनपुर में बीएसपी के हाजी फजलुर्रहमान जीते तो बिजनौर सीट से बीएसपी के मलूक नागर ने जीत दर्ज की। नगीना से बीएसपी के गिरीश चंद्रा को चुनाव में जीत मिली। अमरोहा की बात करें तो 2019 में बीएसपी के कुंवर दानिश अली चुनाव जीते। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के एसटी हसन ने जीत दर्ज की। रामपुर से सपा के टिकट पर आजम खान ने चुनावी बाजी मारी और संभल सीट से भी सपा के शफीकुर्रहमान बर्क जीते। उधर मैनपुरी में भी सपा संरक्षक स्वार्गीय मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर मिली बीजेपी को जीत

2019 के चुनाव में पश्चिम यूपी की 19 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। जिनमें मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, गाजियाबाद से वीके सिंह, बुलंदशहर से भोला सिंह, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से राजवीर दिलेर, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, बरेली से संतोष गंगवार, पीलीभीत से वरुण गांधी, शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर, कैराना से प्रदीप कुमार, मेरठ से राजेंद्र अग्रवार, बागपत से सत्यपाल सिंह, गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा, फिरोजाबाद से चंद्रसेन जादौन, एटा सीट से राजवीर सिंह, बदायूं से संघमित्रा मौर्या और आंवला सीट से बीजेपी के धर्मेंद्र कश्यप चुनाव जीते थे।

Post Views: 210
Tags: #Congress India Jodo Nyay Yatra#Moradabad#West UPPriyanka GandhiRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version