Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Moosewala Murder Case : मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड को पंजाब पुलिस ने पकड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2022
in मुख्य समाचार
0
Moosewala Murder Case : मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड को पंजाब पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की गिरफ्त में जतिंदर कौर।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस का साथी दीपक टीनू एक अक्टूबर की रात को मानसा में पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड की पहचान जतिंदर कौर उर्फ ज्योति देयोल के रूप में हुई।

मुंबई से मालदीव भागने की फिराक में थी

पुलिस के मुताबिक दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड मुंबई से मालदीव भागने की फिराक में थी। पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से भगाने वाली महिला को इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। मालदीव भागने से पहले ही पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। DGP ने कहा कि दीपक टीनू के फरार होने की जांच जारी है। बता दें कि गैंगस्टर दीपक टीनू का पंजाब पुलिस आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है।सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई लड़की लुधियाना जिले के खंडूर गांव की रहने वाली है। मानसा पुलिस ने रविवार देर शाम को खंडूर गांव में उसके घर पर भी रेड की।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

5 दिन की रिमांड पर जतिंदर कौर

पंजाब पुलिस ने बताया कि जतिंदर कौर को रविवार को मानसा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के अहम सदस्य दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से भगाने की योजना तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब जेल में तैयार की गई थी। गैंगस्टर टीनू पंजाब से बाहर निकल चुका है और इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह नेपाल के रास्ते शायद देश से बाहर निकल चुका है।

Major breakthrough in Deepak Tinu custody escape, #AGTF @PunjabPoliceInd arrested woman accomplice of Tinu from #MumbaiAirport in an intelligence-based ops. She was with criminal when he escaped & was on way to #Maldives when nabbed. Further #investigations to nab Tinu underway pic.twitter.com/R30OAGdDqi

— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 9, 2022

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 210
Tags: Moosewala Murder CasePunjab News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version