Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ईरान की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, इस आतंकी समूह के ठिकानों पर हवाई हमला

DigitalDesk by DigitalDesk
January 17, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Iran air strike in Pakistan air attack on the bases of this terrorist group
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईरान ने पाकिस्तान में एक आतंकी समूह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा किया है। यह एयरस्ट्राइक बलूचिस्तान के पंजगुर में की गई। ईरान का कहना है कि उसने आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया है। दरअसल ईरान ने मंगलवार 16 जनवरी को पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इस ​हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से दावा किया है कि ईरानी एयरस्ट्राइक हमले में दो बच्चों की मौत होने के साथ ही तीन अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।

  • ईरान की आतंकी समूह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
  • एयरस्ट्राइक बलूचिस्तान के पंजगुर में की गई
  • आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला
  • जैश अल-अदल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की
  • हमले में दो बच्चों की मौत,तीन अन्य लोग जख्मी

ईरानी हमले के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हमले के लिए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले को ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंजाम दिया है। हालांकि, पाकिस्तान ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता का ये उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। उधर जैश अल-अदल समूह ने ईरानी हमले की पुष्टि कर दी है। उसकी ओर से जानकारी दी गई कि ईरान ने इस हमले में मिसाइल ही नहीं ड्रोन की मदद ली है। ईरान की ओर से बलूचिस्तान के पहाड़ों में छिपे जैश अल-अदल संगठन के कई चरमपंथियों के घरों पर हवाई हमला किया है। उन्हें अपना निशाना बनाया है। इस हमले को कम से कम आधा दर्जन ड्रोन और कई मिसाइलों को उपयोग किया गया, जिसके जरिए एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पाक ने की ईरानी विदेश मंत्रालय में शिकायत

वहीं पाकिस्तान सरकार ने ईरानी हमले को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया है। पाकिस्तान ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अफसरों के समक्ष अपनी बात रखी। इसके साथ ही पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने के मामलो में ईरानी राजनयिक को भी विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। पाकिस्तानी की ओर से एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्र के सभी देशों के लिए एक साझा खतरा है। जिसके लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। हालांकि, इस तरह के हमले किये जाना एक अच्छे पड़ोसी होने का सबूत नहीं देते हैं। इस तरह की घटनाओं की वजह से एक दूसरे के प्रति विश्वास गंभीर रूप से कमजोर हो सकता है।

आतंकी संगठन ने की हमले की पुष्टि

वहीं पाकिस्तान में मौलूद आतंकी संगठन जैश अल-अदल समूह ने ईरान के हवाई हमले की पुष्टि की है। जैश अल अदल की ओर से जानकारी दी कि ईरान की ओर से मिसाइलों और ड्रोन के जरिए बड़ा हमला किया था। बलूचिस्तान के पहाड़ों में ईरान के सैनिकों ने जैश अल-अदल संगठन के कई चरमपंथियों के घरों को अपना निशाना बनाकर गोले दागे। इस हमले को कम से कम आधाा दर्जन ड्रोन के साथ कई मिसाइलों का उपयोग किया गया। सिके जरिए अंजाम दिया गया है। ईरान के इस हमले में जैश अल-अदल लड़ाकों के दो घर पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गए। आतंकियों के परिवार के सदस्य भी हताहत हुए हैं। इतना ही नहीं ईरान के हवाई हमले में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर लड़की के साथ दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं।

Post Views: 208
Tags: air strikesiranterrorist group in Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version